सहसवान क्षेत्र में महावा नदी की विनाशलीला से दहशत में आए लोग

बदायूं। पहाड़ों पर फिर से बारिश शुरू हो चुकी है जिससे ऊपर से पानी हरिद्वार बैराज में बढ़ने लगा है। बिजनौर और नरौरा बैराज में एक बार फिर ओवरफ्लो होने से गंगा में अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जाने लगा है। जिससे उसहैत के अहमदनगर बिछौरा में आधा दर्जन से अधिक मकान गंगा में समा गए हैं जबकि सहसवान में उपजाऊ जमीन का कटाव होने से किसान परेशान हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से राहत सामग्री की गुहार की है। मंगलवार को नरौरा से करीब एक लाख क्यूसेक पानी गंगा नदी में छोड़ा गया है जिससे हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं। बाढ़ ने सहसवान और उसहैत क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी है। जिससे लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

सहसवान तहसील के गंगा किनारे बसे गांवों में खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जलस्तर कम होने के बाद एक बार फिर बढ़ा है।अब गंगा का कटान गांवों को अपनी चपेट में ले रहा है। दर्जनों घर गंगा की धारा में समा चुके हैं। क्षेत्र के खागी नगला, जमुनी समेत कई गांवों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ का पानी घटने के बाद फिर बढ़ गया है। गंगा का तेज बहाव गांवों की जमीन और मकानों को काट रहा है। ग्राम वासियों का कहना है कि बाढ़ के दौरान पानी का बहाव धीमा था, लेकिन जैसे ही जलस्तर घटा, गंगा की धारा सीधे गांवों की मिट्टी को काटने लगी। नतीजा यह हुआ कि खागी नगला के कई घर पलभर में ढहकर गंगा में समा गए। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोग अपने घरों को खुद ही गिरा रहे हैं, ताकि ईंट और लकड़ी जैसी चीज़ों को बचाया जा सके।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस मदद नहीं मिली है। कटान की इस त्रासदी ने न सिर्फ लोगों को बेघर कर दिया है, बल्कि उनके भविष्य पर भी संकट खड़ा कर दिया है। गांवों में दहशत का माहौल है और लोग अपनी गृहस्थी को डूबते हुए देखने को मजबूर हैं। गंगा किनारे यह कटान प्रशासन और शासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। उसहैत क्षेत्र के गांव अहमदनगर बिछौरा में गंगा ने कई मकान अपनी चपेट में ले लिए हैं। लगभग आधा दर्जन मकानो का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। यहां पर गंगा की धार बह रही है। आसपास के तमाम गांवों में बाढ़ ने फिर से तबाही मचा दी है। जटा के कई मकान और पेड़ गंगा में समा चुके हैं। प्रेमी नगला गांव की दो सौ बीघा उपजाऊ जमीन गंगा में चली गयी है। जबकि अन्य गांवों की हजारों हेक्टेयर जमीन गंगा की धार में विलीन हो गयी है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000