उत्तरप्रदेशआगरा आगरा में आग में झुलस कर बुजुर्ग दंपति की मौत,इलेक्ट्रिक स्कूटर बनी जान जाने की वजह By Khulasa India News Desk Last updated Sep 18, 2025 177 आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के लक्ष्मी नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग दम्पत्ति की आग में झुलस कर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तड़के करीब पांच बजे घर में लगी आग में भगवती प्रसाद (92) और उर्मिला (85) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर दोनों वृद्ध रहते थे। परिवार के अन्य लोग दूसरी मंजिल पर रहते हैं। मकान को पहली मंजिल की गली में इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करने के लिए लगा दिया था। सुबह के वक्त सभी घर में सो रहे थे और अचानक से इलेक्ट्रिक स्कूटर में शार्ट सर्किट हो गया। स्कूटर में हुए शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई और दोनों आग की चपेट में आ गए। उन्होने बताया कि घर में आग लगने से भगवती प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। उर्मिला देवी को झुलसी हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी भी मृत्यु हो गई। समाचार 177 Share