गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गुरुग्राम; MNR बिल्डर के कार्यालय पर चलीं 30 गोलियां, कार-इमारत को बनाया निशाना

गुरुवार रात करीब 10 बजे सेक्टर-45 स्थित एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर अचानक गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।सेक्टर-45 में बृहस्पतिवार रात को हथियारबंद बदमाशों ने एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रारंभिक जांच में लगातार 25 से 30 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। बदमाशों ने कार्यालय पर खड़ी लग्जरी गाड़ी और बिल्डिंग को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई हैं। गनीमत यह रही है कि फायरिंग में किसी के भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।

आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर डाली गई थी। हालांकि बाद में उसको डिलीट कर दिया गया है। पोस्ट में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करवाने वाले कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल ने हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में धमकी दी गई है कि जिन लोगों पर उसका पैसा बकाया है वे तुरंत चुका दें वरना उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा।बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे सेक्टर-45 स्थित एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर अचानक गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। वहां मौजूद हर कोई बचने के लिए सुरक्षित जगह पर छुपने की कोशिश करना लगा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया। ऑफिस के अंदर खड़ी लग्जरी गाड़ियों और शीशों पर गोलियों के साफ निशान मिले। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस भी बरामद किए हैं।

सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी, बाद में डिलीट की पोस्ट

दीपक नांदल के नाम से जारी की गई पोस्ट में दावा किया कि यह हमला पुराने आर्थिक विवाद की वजह से किया गया। उसने कहा कि उसका पैसा रोहित रहेजा के रिश्तेदार नितिन तलवार पर 2019 से बकाया है। नांदल का आरोप है कि रकम न चुकाने के लिए नितिन तलवार अपना परिवार लेकर न्यूजीलैंड भाग गया। इस घटना को बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया से भी जोड़ा जा रहा है। इससे पहले फाजिलपुरिया पर फायरिंग की गई थी और बाद में उनके फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या कर दी गई थी। इन दोनों मामलों की जिम्मेदारी भी दीपक नांदल ने ही ली थी। पुलिस अब इन तीनों घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000