नन्हीं परी गैंगरेप मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी धामी सरकार

देहरादून। हल्द्वानी में घटित ‘नन्हीं परी’ गैंगरेप और मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। सरकार की तरफ से बताया गया कि साल 2014 में काठगोदाम में पिथौरागढ़ की सात साल की बच्ची के साथ हुए क्रूर बलात्कार के मामले में एक आरोपी को बरी करने के अपने आदेश पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्देश जारी किया है।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बता दें कि, नन्हीं परी मामले में आरोपी को निचली अदालत और उच्च न्यायालय ने दोषी ठहराया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे बरी कर दिया। आरोपी को बरी किए जाने का संज्ञान लेते हुए सीएम धामी ने न्याय विभाग को सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्देश दिया है, जिसमें फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले को पूरी ताकत से लड़ेगी और अपनी सर्वश्रेष्ठ कानूनी टीम तैनात करेगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि में इस तरह के अत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है। ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए राज्य में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोर देकर कहा कि सरकार देवभूमि की पहचान को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचने देगी।

पूरा मामला जानिए।

ये घटना 20 नवंबर 2014 की है। दरअसल, पिथौरागढ़ की रहने वाली सात साल की ‘नन्हीं परी’ अपने परिवार के साथ हल्द्वानी के शीशमहल स्थित रामलीला ग्राउंड में एक शादी समारोह में आई थी। समारोह के दौरान नन्हीं परी अचानक से लापता हो गई थी। परिजनों ने नन्ही परी को काफी ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। करीब 6 दिन बाद नन्हीं परी का शव गौला नदी से मिला। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि हत्या से पहले मासूम के साथ गैंगरेप किया गया था। इस घटना से लोगों के मन में काफी गुस्सा था। पुलिस ने नन्हीं परी का शव मिलने के करीब आठ दिन बाद मुख्य आरोपी अख्तर अली को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था।उसकी निशानदेही पर दो और आरोपियों प्रेमपाल और जूनियर मसीह को भी पकड़ा गया था। मार्च 2016 में हल्द्वानी की एडीजे स्पेशल कोर्ट ने अख्तर अली को गैंगरेप और हत्या का दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई। प्रेमपाल को पांच साल की सजा दी गई। वहीं तीसरे आरोपी को बरी कर दिया। अक्टूबर 2019 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने निचली अदालत के इस फैसले को बरकरार रखा। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से मुख्य आरोपी बरी हो गया है। इसी को लेकर लोगों के मन में रोष है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000