टीचर ने 7 साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा, पिता ने की शिकायत, DEO ने दिए जांच के आदेश

रुद्रप्रयाग। जिले के ग्वैफड़ गांव में सात वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बालक के पिता वर्तमान में रोजगार को लेकर राजस्थान में रहते हैं। उन्होंने गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में अपने पुत्र की पिटाई की तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों ने पूरे गांव को विचलित कर दिया है। छात्र के पिता के अनुसार, उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि करीब एक माह पूर्व विद्यालय के एक अध्यापक ने स्कूल में बालक की इतनी बुरी तरह पिटाई की थी, कि तब से वह स्कूल जाने से डरने लगा है। जब बच्चे ने लगातार स्कूल जाने से इनकार किया तो मां ने मजबूर होकर तस्वीरें, पिता को भेजी और पूरा कारण बताया। बालक की तस्वीरें देखकर गांव के लोग भी स्तब्ध रह गए हैं।

पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शिक्षक की कड़ी निंदा की है और कहा कि इतनी मार खाने के बाद बच्चा डरेगा ही। उन्होंने प्रश्न उठाया कि आखिर इतना छोटा मासूम क्या गुनाह कर सकता है कि उसके साथ इतनी बेरहमी से पेश आया जाए? घटना के प्रकाश में आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में बच्चों को डर और दर्द नहीं, बल्कि संस्कार और ज्ञान मिलना चाहिए। एक छोटे बच्चे के साथ इस तरह बर्ताव पूरी तरह गलत ही नहीं, मानवता को भी तार-तार करने वाला है। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अजय चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही इस मामले की जांच के लिए उप शिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि अतुल सेमवाल को जांच के लिए पत्र लिख दिया गया है। साथ ही तीन दिन में जांच रिर्पोट प्रस्तुत करने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000