बीवी को दिया था तीन तलाक; बेटी से रेप का आरोपी पिता बोला, हवस में हो गया था अंधा
ठाकुरद्वारा। पुत्री से दुराचार के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने कहा कि हवस में अंधा हो गया था। मुझे सजा दो। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पिता ने तीन महीने तक बेटी का यौन शोषण किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। बेटी गर्भवती हो गई, तब इस मामले का खुलासा हुआ। आरोपी पिता ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि हवस में अंधा हो गया था, मुझे सजा दो। मुझे जेल भेज दो। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था और बच्चों को अपने पास रख लिया था।
इसके बाद उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता बेटी ने पुलिस को बताया कि पिता ने उससे कई बार दुराचार किया। गर्भवती होने पर उसने अपनी मां को बताया। थाना प्रभारी ठाकुरद्वारा संजय कुमार पांचाल ने बताया- पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने रेप की बात कबूल की। उसे जेल भेजा जा रहा है। पुलिस पीड़िता की दूसरी मेडिकल जांचें कराएगी। आरोपी का डीएनए सैंपल भी लिया जाएगा, ताकि उसे कोर्ट से सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।