शराब पीने के दौरान बढ़ा विवाद, दोस्तों ने ईंट से सिर कुचल कर उतारा मौत के घाट

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोड़ा में शराब पीने के दौरान एक युवक की दोस्तों ने सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह युवक का शव एक ठेले पर मिला। मृतक की पहचान पीरबहोड़ा निवासी सलीम (35) के रूप में हुई। सलीम के जीजा हसमुद्दीन ने अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। मामले का खुलासा बुधवार को हो सकता है। पीरबहोड़ा स्थित पेट्रोलपंप के पास रहने वाले हसमुद्दीन ने बताया कि उनका साला सलीम उर्फ हीरो अधिक शराब पीने का आदि था।

वह देर रात तक रोजाना दोस्तों के साथ शराब पीता था। सोमवार रात भी वह अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। आशंका है कि उसी दौरान दोस्तों से विवाद हो गया और उसके सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। उसके चेहरे और सिर में चोट के गहरे निशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जीजा को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ईंट से सिर और चेहरे पर कई वार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि शराब पीने के दौरान सलीम का उसके दोस्तों के साथ विवाद हुआ था। जिस पर उसके सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। सलीम की शादी नहीं हुई थी। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000