योगी–मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस की हिरासत में , जानें वायरल वीडियो की पूरी कहानी
शुकुल बाजार/अमेठी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी मेराज को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि मेराज मूल रूप से थाना क्षेत्र के पूरे जोगा गांव का निवासी है और फिलहाल दिल्ली में शीशे का कारोबार करता है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
बुधवार की सुबह मेराज को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाना ही पार्टी का संकल्प है। थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि आरोपी मेराज को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है वायरल वीडियो के तकनीकी पहलुओं की भी जांच कराई जा रही है जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए।