बीवी को दिया था तीन तलाक; बेटी से रेप का आरोपी पिता बोला, हवस में हो गया था अंधा

ठाकुरद्वारा। पुत्री से दुराचार के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने कहा कि हवस में अंधा हो गया था। मुझे सजा दो। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पिता ने तीन महीने तक बेटी का यौन शोषण किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। बेटी गर्भवती हो गई, तब इस मामले का खुलासा हुआ। आरोपी पिता ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि हवस में अंधा हो गया था, मुझे सजा दो। मुझे जेल भेज दो। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था और बच्चों को अपने पास रख लिया था।

इसके बाद उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता बेटी ने पुलिस को बताया कि पिता ने उससे कई बार दुराचार किया। गर्भवती होने पर उसने अपनी मां को बताया। थाना प्रभारी ठाकुरद्वारा संजय कुमार पांचाल ने बताया- पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने रेप की बात कबूल की। उसे जेल भेजा जा रहा है। पुलिस पीड़िता की  दूसरी मेडिकल जांचें कराएगी। आरोपी का डीएनए सैंपल भी लिया जाएगा, ताकि उसे कोर्ट से सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000