पड़ोंसी के घर के बक्से में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव , जांच में जुटी पुलिस

एटा। एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव एक घर में बड़े से बक्से से बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रविवार को लापता हुए मोहल्ला ताल निवासी जुझार सिंह (50) का शव उनके ही पड़ोसी इंद्रपाल सिंह और विशाल के घर में एक बड़े बक्से से बरामद हुआ। यह बरामदगी मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने घटना की सूचना के बाद इंद्रपाल सिंह के घर जाकर मौका निरीक्षण किया और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

फिलहाल, घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर जुझार की हत्या क्यों की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि जुझार सिंह के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में साक्ष्य एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक टीम लगाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जुझार के घर से थोड़ी दूर स्थित विशाल के घर में बड़े बक्से से शव बरामद किया गया था। सिंह ने बताया कि शव को कपड़ों के ढेर के नीचे रखा गया था।

मलावन पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृत्रिका सिंह ने बताया कि जुझार सिंह रविवार शाम से लापता थे। उन्होंने बताया कि जुझार के न मिलने पर देर रात परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सीओ ने बताया कि कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने जुझार के मोबाइल फोन को निगरानी पर लगाया, जिससे उसके मोबाइल की लोकेशन इंद्रपाल के घर की मिली। पुलिस ने तलाश करने पर जुझार का शव घर में रखे एक बड़े बक्से के अंदर बरामद किया। इस बीच, मौका पाकर इंद्रपाल के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। सीओ ने बताया कि घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौका निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000