अचानक भरभरा कर गिर गई निर्माणाधीन मकान की छत, ढहने से 3 लोगों की मौत

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले की लंभुआ तहसील क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की छत ढलते ही अचानक भरभरा कर गिर गई, जिसमें दो सगे मजदूर भाइयों समेत तीन की मलबे में दब जाने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लंभुआ तहसील के धरियामऊ गांव निवासी राम तीर्थ धुरिया ने मकान निर्माण का ठेका राम मिलन वर्मा को दे रखा था। सोमवार को उनके मकान में 20×30 एरिया में छत डाली गई। जिसकी जमीन से लगभग 18 फिट की ऊंचाई बताई जा रही है।

रात आठ बजे के आसपास जब कार्य पूरा होने के बाद मिक्चर मशीन खोली जा रही थी, तभी छत की शटरिंग एकाएक खुल गई और छत भरभरा कर गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि छत पर जहां पांच मजदूर शामिल थे वही मिक्चर मशीन के पास एक दर्जन मजदूर खडे थे। घटना में छत पर खड़े तीन मजदूर घायल हुए। इनमें सुभाष पुत्र बैताली (36), अफसर अली (40), रवि सरोज (26) को तत्काल सीएचसी लाया गया।यहां से गंभीर हालत में रवि को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एक मजदूर अरुण चौहान (25) को मलबे से निकाल कर रात 10:45 पर लंभुआ सीएचसी पहुंचाया गया है। इसी दौरान अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रात 12:30 बजे मजदूर आनंद (23) का शव मलबे से निकाला। इसके कुछ ही समय बाद उसके भाई विक्रम (20) का शव भी मलबे से बाहर आया। स्थानीय लोगों के अनुसार शव घटनास्थल पर मसाले के चलते जम गया था, जिसे काफी जद्दोजहद के बाद निकाला जा सका है।

हिमांशु सरोज (22) के मौत की सूचना है। मौके पर मौजूद मजदूर आशीष ने बताया कि 7-8 आदमी दबे थे। पांच आदमी पहले निकाले गए। चार सीएचसी भेजे गए जिनमे से दो हायर सेंटर भेजे गए जबकि एक डायरेक्ट मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वही मजदूर अफसर अली ने बताया कि मशीन खोलने जा रहे थे कि अचानक छत बैठ गई। नीचे हमारी टीम के 12 आदमी थे और शटरिंग वाले चार-पांच आदमी थे।

पांच लोग तो ऊपर छत पर ही थे। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम लंभुआ गामिनी सिंगला, एसएचओ लंभुआ संदीप राय, एसएचओ चांदा एके सिंह व शिवगढ़ एसओ ज्ञानेश दुबे, एसओ कोतवाली देहात अखंड देव मिश्रा मौके पर पहुंचे। कुछ ही समय में डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी अखंड प्रताप सिंह आदि मौके पर पहुंचे। कुछ समय में अमेठी और प्रतापगढ़ के भी कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिले के अलावा अमेठी और प्रतापगढ़ से भी फोर्स बुलाई गई। डीएम-एसपी ने मातहत अधिकारियों के साथ मौके पर कैम्प किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000