उत्तरप्रदेश करंट लगने से युवक की मौत, वाशिंग मशीन का तार लगाते वक्त हादसा By Khulasa India News Desk Last updated Sep 25, 2025 98 टांडा। कोतवाली क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक की वाशिंग मशीन का तार लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। युवक उत्तराखंड में मजदूरी करता था। गंभीर हालत में उसे काशीपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जालपुर निवासी 25 वर्षीय रिजवान बुधवार को करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रिजवान उत्तराखंड में मजदूरी का काम करता था। बुधवार को वह अपने घर जालपुर में था। तभी उसको वाशिंग मशीन का तार लगाने के दौरान तेज करंट लग गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा लेकर पहुंचे।डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे काशीपुर रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार बच्चों का पिता और परिवार में सबसे बड़ा था। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार से घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने जानकारी होने से इनकार किया। हादसा 98 Share