स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका पर एसिड अटैक; दो माह बाद होनी थी शादी

संभल। स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका पर एसिड अटैक के बाद परिजन तो हलकान हो ही गए। पुलिस प्रशासन में भी खलबली मच गई। एसपी ने मौका मुआयना कर पुलिस को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। शरीफपुर गांव की रहने वाली भावना पर मंगलवार दोपहर छुट्टी होने के बाद गांव लौटते समय रास्ते में स्कूटी सवार युवक ने एसिड अटैक किया। एसिड अटैक की घटना पर लोगों को लगा कि एकतरफा प्यार या किसी अन्य वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया होगा।

वहीं परिवार के लोगों ने जो बताया है वह चौंकाने वाला नहीं है। परिवार के लोगों का कहना है कि भावना की शादी मथना गांव निवासी उपेंद्र के साथ तय की गई है। उपेंद्र ने कई साल पहले एक युवती से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। यह रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया और दोनों अलग हो गये। जिस युवती से उपेंद्र ने प्रेम विवाह किया था उसकी सहेली आरोपी नीशू की प्रेमिका बताई जाती है। परिजनों के अनुसार प्रेमिका ने ही नीशू से कहा था कि मेरी सहेली को बर्बाद करने वाला उपेंद्र शादी करने जा रहा है। उसे भी बर्बाद करना है। परिजनों का यह भी कहना है कि नीशू भावना को धमका रहा था। सोमवार को भी उसने मैसेज किया था कि उससे शादी मत करना नहीं तो तुम खुद जिम्मेदार होगी।

दो माह बाद होनी है शिक्षिका की शादी

शरीफरपुर गांव निवासी भावना की शादी परिजनों ने मथना गांव निवासी उपेंद्र के साथ तय कर दी थी। दो माह बाद शादी होनी है उससे पहले ही एसिड अटैक कर दिया गया। चाचा विनाेद ने बताया कि भावना के पिता वासुदेव की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। परिवार में उसकी मां कविता के साथ ही दो छोटी बहनें भी हैं। परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने के लिए भावना कॉलेज में पढ़ाती है। घर से 3 किलोमीटर स्कूल भावना कभी-कभी पैदल तो कभी किसी वाहन से चली जाती थी। अक्सर परिवार का कोई सदस्य उसे स्कूल छोड़कर आता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000