रमेश कुमार की, (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेश बाइक सवार की डंपर से कुचलकर हुई बेरहमी से मौत By Khulasa India News Desk Last updated Sep 27, 2025 132 मोहनलालगंज। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ससुराल जा रहे बाइक सवार उन्नाव के महरामऊ निवासी रमेश कुमार (40) की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह मुताबिक राजगीर रमेश कुछ समय से आशियाना स्थित बंगला बाजार में पत्नी सरस्वती, बेटी श्रेया व बेटे आर्यन के साथ रहते थे। सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से रायबरेली के खांडेपुर स्थित ससुराल के लिए निकले थे। मोहनलालगंज के भागू खेडा के पास पीछे से आया डंपर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। रमेश हेलमेट लगाए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी रमेश के घरवालों को दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। हादसा 132 Share