फिर हमलावर हुए भेड़िए… दंपति को जिंदा चबाया, बचने के लिए पटकते रहे हाथ-पैर,घरों में कैद ग्रामीण

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मंझारा तौकली ग्राम पंचायत में सोमवार की रात भेड़ियों ने फिर कहर बरपाया।प्यारे पुरवा में अहाते में सो रहे बुजुर्ग दंपति पर भेड़ियों ने हमला कर उन्हें जिंदा चबा लिया। बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं देवनाथ पुरवा और भृगु पुरवा में भेड़ियों के हमले से महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। भेड़ियों के लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत है।

घर से 200 मीटर दूर सो रहे थे बुजुर्ग दंपति

प्यारे पुरवा के 70 वर्षीय खेदन पुत्र और उनकी पत्नी 65 65 वर्षीय मनकी रोज की तरह सोमवार रात घर से लगभग 200 मीटर दूर बने अहाते में सो रहे थे। सोमवार देर रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच भेड़ियों का झुंड वहां आ पहुंचा और सोते हुए बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया।दोनों के हाथ-पांव और शरीर के कई हिस्सों को भेड़िये चबा गए। गले और चेहरे पर गहरे जख्म मिले।

गांव वालों पर भी किया हमला

मंगलवार सुबह देर तक दंपति घर नहीं पहुंचे तो उनका बेटा झब्बर खोजते हुए अहाते पहुंचा।वहां मां-बाप के क्षत-विक्षत शव देखकर उसकी चीख निकल गई। गांव के लोग इकट्ठा हुए तो सभी सन्न रह गए।ग्रामीणों का कहना है कि गन्ने के खेतों में भेड़ियों का झुंड घूमता देखा गया है।सोमवार रात भेड़ियों ने देवनाथ पुरवा की 30 वर्षीय सेबरी और भृगु पुरवा के रामू पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों का इलाज जारी है।

डीएफओ गांव वालों का नहीं रिसीव कर रहे फोन

गांव में भेड़ियों की फैली दहशत को देखते हुए लोग रात में जागकर पहरा दे रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अभी तक वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।डीएफओ राम सिंह यादव दो दिन से न मीडिया से बात कर रहे हैं और न ही फोन रिसीव कर रहे हैं।

जिले में भेड़ियों के 80 से अधिक हमले

बिलखते हुए मां ने कहा कि हमला भेड़िये ने किया। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने तेंदुए को देखा है। वन विभाग अभी तक पक्के तौर पर कुछ कह नहीं पा रहा है। 10 मार्च 2024 से अब तक जिले में भेड़ियों के 80 से अधिक हमले हो चुके हैं।

भेड़िये के हमले में हुई मौतों पर एक नजर

10 मार्च 2024 : मिश्रनपुरवा निवासी सायरा (03)
23 मार्च 2024 : नयापुरवा निवासी छोटू (02)
17 जुलाई 2024 : मक्कापुरवा निवासी अख्तर रजा (डेढ़ वर्ष)
27 जुलाई 2024: नकवा निवासी प्रतिभा (2)
03 अगस्त 2024 : कोलैला निवासी किशन (07)
18 अगस्त 2024 : सिंगिया नसीरपुर निवासी संध्या (04)
22 अगस्त 2024: भटौली निवासी खुशबू (04)
25 अगस्त 2024 : कुम्हारनपुरवा निवासी रीता देवी (52)
26 अगस्त 2024 : दिवानपुरवा निवासी अयांश (05)
01 सितंबर 2024 : नववन गरेठी निवासी अंजली (02)
03 जून 2025: गदामार के गढीपुरवा निवासी आयुष (2)
10 सितंबर : मंझारा तौकली के परागपुर निवासी ज्योति (4)
12 सितंबर : भौंरी के बहोरवा निवासी संध्या (4 माह)
20 सितंबर: मंझारा तौकली गंदूझाला गांव निवासी अंकेश (3)

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000