उत्तरप्रदेशदिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई,राजधानी एक्सप्रेस में पकड़ा गया 85 किलो गांजा By Khulasa India News Desk Last updated Sep 30, 2025 122 नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 85 किलो गांजा पकड़ा है। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत 42.50 लाख रुपये है।ट्रेन के कोच बी-9 और बी-10 से छह बैग में गांजा जब्त किया गया। यह कार्रवाई ट्रेन नंबर 20505 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के टीटीई से मिली सूचना के आधार पर की गई। आरपीएफ की टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 15 पर ट्रेन के कोच बी-9 और बी-10 में बर्थ के नीचे छोड़े गए।दो ट्रॉली बैग और चार बैकपैक बरामद किए गए हैं। इन बैगों की जांच करने पर छह पैकेट में गांजा पाया गया, जिसमें प्रत्येक बैग में एक-एक पैकेट था। कुल 85 किलोग्राम गांजे को जब्त किया गया। समाचार 122 Share