हेलो शिवम अलविदा… कहकर युवक ने यमुना में लगा दी छलांग, आज तीसरे दिन भी की जाएगी तलाश

हेलो शिवम अलविदा, मैं चला…। कश्मीरी गेट इलाके में एक युवक ने अपने दोस्त के सामने ही यमुना में छलांग लगा दी। देखते ही देखते युवक यमुना में डूब गया। घबराए दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। खबर मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बाद में बोट क्लब को भी बुला लिया गया। बुधवार देर रात तक और बृहस्पतिवार पूरे दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी अभिनव सेन (25) का पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को एक बार फिर उसकी तलाश की जाएगी। इकलौते बेटे के इस कदम से परिजन भी हैरान हैं। कश्मीरी गेट थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस के मुताबिक अभिनव चांदनी चौक में गुजरात की कई कंपनियों से सीधा संपर्क कर कमिशन के आधार पर उनको बिकवाने का काम कर रहा था। उसने खुद की मार्केटिंग एजेंसी बनाई हुई थी।

 इसी साल अभिवन की काजल से मंगनी हुई थी। बुधवार को वह काम के सिलसिले में मेरठ गया था। शाम के समय वह वहां से लौट आया। कश्मीरी गेट यमुना पुल पर खड़े होकर उसने अपने दोस्त शिवम को कॉल की और तुरंत उसे यमुना के पुल पर बुला लिया।अभिनव के मोबाइल की बैटरी खत्म होने वाली थी। शिवम के पहुंचने पर उसने अपने दोस्त वासु और हफीज को कॉल की। वह शिवम से काजल को वहां लाने के लिए कह रहा था। बाद में उसने खुद ही मना कर दिया। बातचीत के दौरान अभिनव ने शिवम से कुछ दूर टहलकर आने के लिए कहा। जैसे ही शिवम करीब 20 मीटर आगे बढ़ा, अभिनव ने पुल की रैलिंग पर खड़ा होकर चिल्लाते हुए कहा कि हेलो शिवम, अलविदा मैं चला। यह कहकर उसने यमुना में छलांग लगा दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000