पत्नी की बेवफाई से टूटा मजदूर, चार बच्चों संग यमुना में लगाई छलांग, बहन को भेजे वीडियो में बयां किया दर्द

कैराना में एक मजदूर ने पत्नी की बेवफाई से आहत होकर अपने चार बच्चों संग यमुना नदी में छलांग लगा दी। उसने बहन को भेजे वीडियो में आत्महत्या के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया। पुलिस और गोताखोर टीम बच्चों और पिता की तलाश में जुटी हैं शामली जनपद के कैराना में पत्नी की बेवफाई से परेशान मोहल्ला खेल कला निवासी मजदूर सलमान (38) ने अपनी बेटी महक(12), शिफा(5), बेटे आयान(3) और आठ माह की बेटी इनायशा के साथ शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे यमुना में छलांग लगा दी। यमुना में कूदने से पहले मजदूर ने अपने बच्चों के साथ रोते हुए वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेज दी, जिसमें आत्महत्या के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया।

शनिवार सुबह पता चला कि मोहल्ला खेल कला निवासी सलमान एक दिन पहले अपने चार बच्चों के साथ कसबे में पुराने पुल से यमुना नदी में कूद गया था। इसके बाद परिजन और मोहल्ले के काफी लोग तथा पुलिस मौके पर पहुंची। मजदूर सलमान की बहन गुलिस्ता ने बताया कि उसके दो भाइयों में सलमान बड़ा था। सलमान की पत्नी कई बार घर से चली गई थी। गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच में काफी झगड़ा हुआ जिसके बाद सलमान की पत्नी घर से चली गई थी। शुक्रवार की सुबह सलमान घर से अपने बच्चों को लेकर काम करने की बात कह कर गया था। दोपहर करीब 12:00 बजे सलमान ने अपने बच्चों के साथ वीडियो बनाकर भेजी थी, जिसमें मैं नहीं देख सकी थी, जिसमें सलमान रोते हुए बोल रहा था।

कि वह अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर रहा है। हमारी सब की मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसके प्रेमी है। गुलिस्ता ने बताया कि उसे यह पता नहीं था कि उसके भाई और बच्चे यमुना में कूद गए हैं। वीडियो सही से देखने पर शनिवार को मामले का पता लगा। जब उसका भाई और बच्चे वापस नहीं आए तब उन्होंने सुबह यमुना पुल पर आकर जानकारी ली तो कुछ लोगों ने बताया कि कल एक व्यक्ति और चार बच्चे पुराने पुल के आसपास मौजूद थे। सूचना पर पुलिस भी भारी संख्या में मौके पर पहुंच गई है।गोताखोर पांचो की तलाश में जुटे हैं। सूचना पर सीओ श्याम सिंह भी मौके पर पहुचं गए थे। सलमान खेतों में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है।

यमुना में कूदने से पूर्व तीन वीडियो में यहन बोल रहा सलमा

अपनी बहन को भेजे एक वीडियो सलमान कह रहा है कि महक बेटा हम सारे के सारे मर जायेंगे, हमारी मौत के लिए जिम्मेदार कौन है बेेटा तेरी अम्मी है बेटा , शाबिर, हारुण, इंतजार ,इश्तकार, अंजुम, इन्होंने सात दिन से हमारी जिंदगी खराब कर रखी है,हमारी मौत के जिम्मेदार ये लोग होंगे। सात माह से जिंदगी खराब कर रखी हमारी। एक दूसरे वीडियो में उसने कहा कि मुझे मौत का फैसला यूं लेना पड़ा इस औरत ने सात माह से मेरी जिंदगी तबाह कर रखी है। न किसी सरकार से उम्मीद है न ही किसी से। मगर मैं कुछ नहीं कर सकता। आगे के लिए कोई ऐसा नहीं करें, इसलिए मैंने पांच जिंदगी खतरे में डाली है, इस औरत ने दिन रात का जीना हराम कर रखा है इसलिए यह हरकत की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000