प्रदेश भर में कफ सिरफ को लेकर जांच शुरू, कोल्ड्रिफ पर लगी पूरी तरह से पाबंदी; अन्य की भी होगी पड़ताल

मध्य प्रदेश व राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया है। रविवार को सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि श्रीसन फार्मा के कफ सिरप की बिक्री रोक दी जाए। विभिन्न जिलों में बनने वाले अन्य सिरप के भी सैंपल लेने और उन्हें लखनऊ प्रयोगशाला भेजने का निर्देश दिया गया है।तमिलनाडू में बने श्रीसन फार्मा के कप सिरप कोल्ड्रिफ में खतरनाक रसायन डाइएथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया है। यह जानलेवा होता है। इससे मध्य प्रदेश में कई बच्चों की मौत हो गई है। इसी तरह राजस्थान में कायसन फर्मा के डेक्सट्मेथारफन कफ सिरप पीने के बाद बच्चों की मौत हो गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी सिरप को लेकर जांच अभियान शुरू किया गया है। सहायक आयुक्त ने रविवार को सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिया है श्रीसन फार्मा के किसी भी कप सिरप की बिक्री न होने दिया जाए।

जहां भी कफ सिरप मिले तत्काल उसके नमूने लेते हुए बिक्री रोक दिया जाए। इसके लिए सरकारी एवं निजी अस्पतालों एवं मेडिकल स्टोरों की जांच की जाएगी। प्रदेश में संकलित कफ सिरप के नमूनों को तत्काल लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। औषधि निरीक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि अपने कार्यक्षेत्र में स्थित दवा निर्माणशालाओं से कफ सिरप एवं उसमें प्रयुक्त प्रोपाइलिन ग्लाइकॉल का नमूना संकलित करके जांच व विश्लेषण के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाए। इस आदेश के बाद सोमवार को सभी जिलों में कफ सिरप को लेकर लेकर जांच अभियान शुरू होगा। सभी निरीक्षकों को हर दिन शाम को विभिन्न स्थानों पर मेडिकल स्टोरों की जांच और लिए गए नमूने के बारे में रिपोर्ट तैयार करनी है। यह रिपोर्ट गूगल शीट के माध्यम से आनलाइन प्रदेश मुख्यालय भेजी जाएगी।

भंडारण के बारे में मांगी जानकारी

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को भी पत्र भेजा है। इसमें पूछा है कि यदि प्रदेश में कहीं भई श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के कफ सिरप भेजे गए हों अथवा उनका भंडारण हो तो तत्काल उसका वितरण रोक दें। सिरप रखे होने की सूचना दें ताकि जांच कराई जा सके। इसी तरह दवा विक्रेता संगठनों को भी सूचना भेजी गई है। यह अपील की गई है कि अपने माध्यम से भी इस सिरप की बिक्री रोक दें और भंडारण की सूचना दें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000