सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर वकील ने की जूता फेंकने की कोशिश, चिल्ला कर कहा- सनातन का नहीं चलेगा अपमान

देश की सर्वोच्च अदालत में CJI पर जूता फेंकने की कोशिश बेहद शर्मनाक…

 

नई दिल्‍ली: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को CJI बी आर गवई की कोर्ट में वकील ने हंगामा किया। यह वकील डायस के नजदीक पहुंच गया और अपना जूता निकालकर जज की तरफ फेंकने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, कोर्ट में मौजूद सुरक्षाबलों ने वकील को पकड़ लिया और उसे बाहर लेकर चले गए।

पुलिस जब हंगामा करने वाले वकील को कोर्ट रूम से बाहर ले जा रही थी, तो वह सनातन से जुड़े नारे लगा रहा था। “सनातक का अपमान नहीं सहेंगे” आरोपी वकील को सुरक्षाबलों ने हिरासत में ले लिया। आरोपी वकील का नाम राकेश किशोर बताया जा रहा है। इस दौरान अच्‍छी बात यह देखने को मिली कि पूरे हंगामे के बीच बीआर गवई शांत रहे और सुनवाई जारी रखी।

हालांकि जूता उनकी बेंच तक नहीं पहुंच सका। सुरक्षाकर्मियों ने फौरन उसे पकड़ लिया। बाहर जाते वक्त वकील ने नारा लगाया- सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। घटना के बाद CJI ने अदालत में मौजूद वकीलों से अपनी दलीलें जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि इस सबसे परेशान न हों। मैं भी परेशान नहीं हूं, इन चीजों से मुझे फर्क नहीं पड़ता।

चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने की कोशिश का मामला अब काफी तूल पकड़ रहा है। चीफ जस्टिस ने इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट के अफसरों से मीटिंग की। उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों और अफसरों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की गई है। इस बैठक का मकसद था कि आरोपी वकील राकेश किशोर पर क्या कार्रवाई हो इसपर फैसला हो।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकील का लाईसेंस किया निलंबित

वहीं, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने आरोपी वकील राकेश किशोर कुमार का लाईसेंस रद्द कर दिया है। उसका रजिस्ट्रेशन 2011 का है। इसके साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी आरोपी को तुरंत निलंबित कर दिया। बीसीआई चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने ये आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि यह वकीलों के आचरण नियमों का उल्लंघन है। निलंबन के दौरान किशोर कहीं भी प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। 15 दिनों में शो कॉज नोटिस भी जारी किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक मंच बनाया जा रहा है, इसका जिम्मेदार कौन…

CJI ने कहा- जाने दो…

सूत्रों की मानें तो जूता फेंकने की कोशिश करने वाले शख्‍स सीजेआई बीआर गवई कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। सीजेआई ने रजिस्ट्री अफसरों से कहा, ‘इस मामले को जाने दीजिए। मैं उसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाना चाहता हूं।’

चीफ जस्टिस गवई ने कहा कि हम इन घटनाओं से विचलित नहीं होने वाले हैं।उन्होंने कहा कि वो अपना काम करते रहेंगे। उन्होंने आरोपी वकील को छोड़ने का आदेश दिया। चीफ जस्टिस ने साथ ही कहा कि आरोपी वकील का जूता और सामान भी वापस किया जाये। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को इग्नोर करें। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी वकील का सारा सामान लौटा दिया और उसे छोड़ दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000