1.5KM तक सुनाई दिया धमाका…. धुएं-धूल का गुबार और चीख-पुकार; दुकानों में मिला बारूद, सुतली बम और पटाखों का जखीरा
घनी आबादी वाले इलाके मिश्री बाजार में भीषण विस्फोट से कुछ देर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। विस्फोट के बाद कुछ देर के लिए धूल और धुएं का गुबार छा गया। घायल जान बचाने के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे। कानपुर में मेस्टन रोड के बिसातखाना में बुधवार की शाम करीब सात बजे के आसपास हुए धमाके की आवाज एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाका और उसकी कंपन से लोगों को पहले गैस सिलिंडर में विस्फोट होने की आशंका हुई थी। बाद में गली के अंदर स्कूटी में विस्फोट होने का पता चलते ही आसपास की दुकानें बंद हो गईं।
क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद मेस्टन रोड पर जाम लग गया। पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। क्षेत्र के कोल्ड डि्रंक की दुकान करने वाले खुर्रम शमशी ने बताया कि वह बुधवार की शाम करीब सात बजे अपनी दुकान पर थे। उनकी दुकान बिसातखाना के नजदीक है। एकाएक तेज धमाका हुआ। वह गली के अंदर गए तो वहां पर लोग भागते और चीखते चिल्लाते बाहर की ओर भागे। उन्हें लगा कि शायद गैस सिलिंडर फट गया है। अंदर जाकर देखा तो दो स्कूटी में विस्फोट हुआ था। दोनों में चाबियां लगी हुई थीं, जबकि दुकानों का सामान बिखरा हुआ था।
बाजार में लगभग 100 से अधिक लोग थे
धुएं और धूल का गुबार, चीख-पुकार के बीच मची भगदड़
कान सुन्न हो गए और खिड़कियों के शीशे टूट गए
पांच दुकानों के शटर व ताले कटवाए
मूलगंज और कोतवाली पुलिस के साथ अन्य थानों का फोर्स और पीएसी लगवाकर जांच कराई। शुरुआत में पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से दुकानें खोलकर जांच कराने की अपील की, लेकिन कोई आगे नहीं आया। पुलिस कमिश्नर बिसातखाना की गली में कुर्सी डालकर बैठ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों ने शटर कटवाने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों ने पांच दुकानों के शटर व ताले कटवाए, जिसमें से तीन में पटाखे, बारूद और सुतली बम मिले हैं। एक दुकानों में कपड़ों के साथ पटाखे छुपाकर रखे गए थे। उनके संचालकों और कार्य करने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।