‘सिर काट दूंगी तेरा’, TTE को सरेआम धमकाते बिहार की ‘सरकारी टीचर’ का नया वीडियो आया सामने

वायरल हो रहे नए वीडियो में महिला टीचर और उसके पिता रेलवे अधिकारियों के साथ तीखी बहस करते दिख रहे हैं। इस दौरान महिला को सीधे TTE को धमकाते हुए सुना जा सकता है, जहां वह कहती है, सिर काट दूंगी तेरा। बिहार की एक कथित सरकारी महिला टीचर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह महिला बिना टिकट ट्रेन के AC बोगी में सफर करते हुए पकड़ी गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब टीटीई (TTE) ने टिकट मांगा, तो महिला ने बहस शुरू कर दी और उल्टा रेलवे अधिकारी पर ही आरोप लगा दिया कि वह उसे बेवजह तंग कर रहा है।

अब इस महिला का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सरेआम टीटीई का ‘सिर काटने’ की धमकी देती हुई नजर आ रही है। वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में महिला और उसके पिता रेलवे अधिकारियों के साथ तीखी बहस करते दिख रहे हैं।  इस दौरान महिला को सीधे TTE को धमकाते हुए सुना जा सकता है, जहां वह कहती है, सिर काट दूंगी तेरा। यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर ‘एनसीएमइंडिया काउंसिल फॉर मेन अफेयर्स’ द्वारा शेयर किया है, जिसके कैप्शन में महिला पर बेटिकट यात्रा करने और अपने पिता के साथ मिलकर TTE को धमकाने का आरोप लगाया गया।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

महिला का पहले जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें TTE को संयम बनाए रखते हुए महिला से टिकट दिखाने और हंगामा न करने की अपील करते हुए देखा गया था। वीडियो में टीटीई को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आप खुद को बिहार का सरकारी टीचर होने का दावा करती हैं, फिर भी बिना टिकट यात्रा करती हैं। महिला का नया वीडियो सामने आने का बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी गुस्सा है। नेटिजन्स ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारी को धमकाने वाली महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही उकसावे के बावजूद टीटीई के शांत रहने और अपनी ड्यूटी करने के लिए जमकर तारीफ की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000