हथौड़े से कूंच-कूंचकर पत्नी हत्या,फिर खुद भी लगा दी पानी की टंकी में छलांग,मौत

जालौर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र के कालूपुरा पुर गांव में एक भयावह घटना सामने आई, जहां पति ने हथौड़े से वार कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद खुद पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शवों को सांचौर पुलिस ने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार, कालूपुरा पुर निवासी वाघाराम पुत्र सुखराम बिश्नोई ने अपनी पत्नी बाबू देवी के सिर में हथौड़े से वार किया। घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही थे। उनका पुत्र किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब पुत्र घर लौटकर आया, तो उसने अपनी मां को लहूलुहान हालत में देखा। पैर तले जमीन खिसकने जैसी स्थिति में उसने तुरंत पिता की तलाश की, तो टांके में उसका शव मिला। मां-बाप के शव देख बेटे की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे और सांचौर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची सांचौर पुलिस ने मौके का मुआयना कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान चारण और डीएसपी जयराम मुंडेल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि वाघाराम की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। कुछ दिन पहले उसने टांके में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उसे बचा लिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है कि पति-पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद या तनाव था या नहीं। घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000