मस्जिद में ट्रिपल मर्डर: मौलाना की बीवी और दो मासूम बच्चियों का कत्ल, खून से लथपथ चारपाई पर पड़े थे शव
यूपी के बागपत के गांगनौली में मस्जिद में मुफ्ती की पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। वारदात के समय मुफ्ती अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के कार्यक्रम में देवबंद गए थे। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से तिहरे हत्याकांड की सनसनीखेज खबर सामने आई। आरोपियों ने मां के साथ मासूम बच्चियों को भी बर्बरता से मार डाला। मस्जिद परिसर में तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
एसपी से नोकझोंक और एएसपी की गाड़ी को तोड़ने का प्रयास

दोनों आरोपी मस्जिद में लेते थे दीनी तालीम
दोपहर में ही दोनों आ गए थे मस्जिद
इसके लिए कई दिन से फिराक में लगे थे। उनको पता चला कि शनिवार को इब्राहिम देवबंद गए हैं तो दोपहर में दोनों मस्जिद में आए। मस्जिद में नीचे राजमिस्त्री द्वारा काम करने के लिए बसूली रखी हुई थी जिसको उठाकर ले गए।
पहले इसराना और फिर बच्चियों को मारा
पहले इसराना पर वार किए और फिर बच्चियों पर वार कर दिया। इस तरह तीनों की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद गांव के पास ही घूमते रहे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आला कत्ल बसूली और एक चाकू बरामद किया गया है।
पांच माह की गर्भवती थी इसराना
इसराना लोनी की रहने वाली थी और मुफ्ती इब्राहिम से उसका निकाह सात साल पहले हुआ था। निकाह के बाद इब्राहिम कई साल तक इसराना के साथ लोनी की मस्जिद में रहे और तीन साल पहले यहां आए थे। इसराना की दो बेटियां थीं तो वह अब पांच महीने की गर्भवती थी। एसपी के सामने इब्राहिम ने इसकी पुष्टि की। गांगनौली में तीनों की हत्या मस्जिद में ही पढ़ने वाले दो नाबालिग आरोपियों ने की है। दोनों को पकड़कर कत्ल करने में प्रयोग किए गए चाकू और बसूली बरामद कर ली हैं।- कलानिधि नैथानी, डीआईजी मेरठ रेंज