करवा चौथ: चांद निकला पानी पिलाया, बाग में आशिक को प्रेमिका के घरवालों ने धर लिया; फिर उतार दिया इश्क का भूत

बाराबंकी। करवा चौथ पर चांद निकला तो इंस्टाग्रामिया आशिक पानी पिलाने प्रेमिका के पास पहुंचा। बाग में उसे प्रेमिका के घरवालों ने पकड़ लिया। इसके बाद पीट-पीटकर इश्क का भूत उतार दिया। पुलिस ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया। यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार को करवा चौथ पर प्रेमिका को पानी पिलाकर व्रत पूर्ण करा रहे प्रेमी को युवती के घरवालों ने बाग में पकड़ लिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। युवक के पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में डंडे के लाल निशान छप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचाया।

घटना जिला मुख्यालय से सटे एक गांव की है। पकड़ा गया युवक शुभम जिले के ही लोनी कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। जिला अस्पताल में पीड़ित शुभम ने बताया कि युवती से उसके प्रेम संबंध हैं। उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम पनपने लगा। कुछ ही समय उनका प्रेम गहरा हो गया।  करवा चौथ पर युवती ने उसके लिए व्रत रखा था। वह अपने घर से शाम को देवा मेला जाने की बात कहकर निकला। जब 8 बजे के बाद चांद निकला सुहागिनें पूजा करने लगीं। इसी समय वह युवती के बुलाने पर उसके गांव किनारे एक बाग में पहुंचा। वहां पर पानी पिलाकर उसका व्रत तोड़वाया। ठीक इसी समय पीछे से युवती के परिजन व ग्रामीण आ गए। वह बिना कुछ पूछे पीटने लगे।

इस तरह पीटो कि मोहब्बत का भूत उतर जाए

पीड़ित ने बताया कि युवती कह रही थी कि वह हमारे बुलाने पर आए हैं, उनकी गलती नहीं है। फिर भी कोई उसकी बात नहीं सुन रहा था। बेरहमी से पिटाई के बाद वह लोग युवती को लेकर घर चले गए। पीटने वाले लोग कह रहे थे कि इस तरह पीटो कि मोहब्बत का भूत उतर जाए। मौके पर पहुंचे एक बुजुर्ग ने मुझे किसी तरह बचाया। इसके बाद डायल 112 पर फोन पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर जान बच सकी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000