तीन बेटियां हुई अनाथ: सनकी मिजाज पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया, फिर कर ली खुदकुशी

जिले के के लमेहटा गांव में सनसनीखेज वारदात हुई, जहां सनकी मिजाज पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। एसपी अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस मामले की जांच कर रही है। फतेहपुर जिले में प्रेम विवाह रचाने वाली पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने खुद को गोली मार ली

। मां ने बताया कि बेटा सनक मिजाज का था। शनिवार रात करीब तीन बजे घटना का पता लगा। पुलिस घटना की वजह खंगालने में जुटी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पत्नी के चरित्र पर पति शक करता था। एसपी अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। सनसनीखेज वारदात गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव में हुई है। गांव निवासी मुकेश निषाद (36) दिल्ली में पेटिंग का काम करता था। उसने हमीरपुर जिले के जमुना घाट की रहने वाली गुड़िया (27) से 2019 में प्रेम विवाह किया था।

बेटे और बहू को रक्तरंजित हालत में देखा

दंपती की तीन बेटियां प्रियांशी (5), दिव्यांशी (3) और जियांशी (8 माह) हैं। मुकेश एक माह पहले दिल्ली से गांव लौटा था। कमरे से करीब रात तीन बजे गोली की आवाज सुनाई देने पर आंगन में सो रही मां शांति देवी पहुंची। उसने बेड पर बेटे और बहू को रक्तरंजित हालत में देखा।

एक तमंचा व दो कारतूस के खोखा बरामद

नजदीक में ही तमंचा पड़ा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस पांच बजे पहुंची। मां ने बताया कि बेटे की मानसिक हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं रहती थी। दो दिन पहले बालाजी के दर्शन कर बेटा लौटा था। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस के खोखा बरामद किया है। कोई ठोस कारण सामने नहीं आ सका। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि मुकेश के बीमार रहने का पता लगा है। दंपती के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था। फिलहाल कोई ठोस कारण सामने नहीं आ सका है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000