मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेश “आयरन मैन” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी बोले- वो अखंड भारत के शिल्पी थे By Khulasa India News Desk Last updated Oct 12, 2025 113 सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह अखंड भारत के शिल्पी थे। उत्तर प्रदेश में देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए योगी सरकार तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार पटेल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं बल्कि अखंड भारत के शिल्पी थे। आज हमें जैसा भारत नजर आता है वो सरदार पटेल के कारण ही है। 31 अक्तूबर को उनकी जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए चर्चा की जा रही है। समाचार 113 Share