मिलावट का खेल: एसी कोच में क्विंटल में पकड़ा गया मिलावटी खोया

त्योहार में मिलावटी खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष निर्देश दे रखे हैं। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन टीमें गठित कर मिठाई की दुकान, कारखाना और अन्य दुकानों के गोदामों की जांच शुरू कराई है। दिवाली से पहले बाजार मिलावटी खाद्य सामग्रियों से पट गया है। धंधेबाज मोटे मुनाफे के चक्कर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अभियान में सोमवार को कानपुर से मंगाया गया 14 क्विंटल मिलावटी खोआ अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। हमसफर एक्सप्रेस से मंगाया गया चार क्विंटल खोआ रेलवे स्टेशन के पास और 10 क्विंटल खोआ नौसड़ के प्राइवेट बस अड्डे से पकड़ा गया। वहीं गोरखनाथ इलाके की एक नमकीन फैक्टरी की जांच के दौरान करीब 100 लीटर खराब तेल को नष्ट कराया गया। त्योहार में मिलावटी खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष निर्देश दे रखे हैं। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन टीमें गठित कर मिठाई की दुकान, कारखाना और अन्य दुकानों के गोदामों की जांच शुरू कराई है।

सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह को खबर मिली कि हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से लगभग 400 किलो (चार क्विंटल) मिलावटी खोआ गोरखपुर आ रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम छानबीन में जुट गई। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर नौसड़ इलाके में खड़ी दिल्ली से आने वाली एक प्राइवेट बस की जांच की गई तो डिकी व केबिन में करीब 10 क्विंटल नकली खोआ जब्त किया गया। इसके अलावा खोराबार स्थित साक्षी स्वीट्स का निरीक्षण कर खोआ, पनीर और बूंदी लड्डू के सैंपल लिए गए।

तेल है या जहर
गोरखनाथ क्षेत्र स्थित जेएमडी नमकीन फैक्टरी में रविवार को छापा मारकर करीब 100 लीटर जला हुआ और कीड़े पड़ा तेल मिला जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। पूछताछ में पता चला कि एक ही तेल में बार-बार नमकीन तलने की वजह से यह काला और फिर गाढ़ा हो जाता है। इस तरह का तेल या इसमें बनी अन्य खाद्य सामग्री नुकसानदायक होती है। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिवाली में मिठाई की खपत अधिक होती है, इसलिए मिलावट के खेल की आशंका भी त्योहारों के दौरान ही अधिक रहती है। मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमें जिले भर में छापा मार रही हैं: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000