मुस्कान को सपा ने पार्टी के पद से हटाया। उत्तरप्रदेशलखनऊ सपा ने समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव ‘मुस्कान मिश्रा’ को पद से हटाया, जानिए वजह By Khulasa India News Desk Last updated Oct 14, 2025 351 लखनऊ में सपा ने मुस्कान मिश्रा को हटा दिया है। मुस्कान समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव के पद पर थीं। अचानक से उन्हें हटाने पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। सपा ने मुस्कान मिश्रा को पार्टी से हटा दिया है। मुस्कान समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव के पद पर थीं। जिन्हें अब पार्टी ने अब हटा दिया है। इस बारे में महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। बताते हैं कि मुस्कान मिश्रा पिछले दिनों अयोध्या के महंत राजू दास से मिली थीं। माना जा रहा है कि इसके बाद ही उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया। हालांकि, जूही सिंह का कहना है कि मुस्कान की शादी होने वाली है। इसलिए उन्होंने खुद ही दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया था। वे सिर्फ पद से मुक्त हैं, सपा की सदस्य अभी भी हैं। समाचार 351 Share