खौफनाक लव ट्राएंगल: दो पुरुष और एक गर्भवती महिला के साथ मौत का खेल, खून से तल-पत हुई सड़क

नबी करीम इलाके में प्रेम प्रसंग के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गर्भवती शालिनी पर उसके पूर्व प्रेमी आशु ने चाकू से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे पति आकाश को भी आशु ने घायल कर दिया। आकाश ने पलटवार में आशु को उसी चाकू से वार किया। आशु और शालिनी की मौत हो गई, जबकि आकाश अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार, शालिनी पहले आशु के साथ लिव-इन में रहती थी लेकिन हाल ही में पति आकाश के पास लौट आई थी, जिससे आशु नाराज था। 

मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात में प्रेम प्रसंग के विवाद के चलते दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला और उसका पूर्व प्रेमी है और जो घायल है वो मृतक महिला का पति है। मृतकों की पहचान आशु उर्फ शैलेंद्र (34 वर्ष), निवासी ए-34, अमरपुरी, नबी करीम और शालिनी (22 वर्ष), निवासी बगीची प्रताप नगर के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति का नाम आकाश (23 वर्ष), निवासी बगीची प्रताप नगर बताया गया है, जो शालिनी का पति है। पुलिस के अनुसार, घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे की है।

आकाश अपनी पत्नी शालिनी के साथ उसकी मां शीला से मिलने कुतुब रोड, नबी करीम पहुंचा था। उसी समय, आशु वहां पहुंचा और कथित तौर पर आकाश पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। आकाश किसी तरह हमले से बच निकला। जिसके बाद ई-रिक्शा में बैठी शालिनी को देखकर, आशु ने कथित तौर पर उस पर चाकू से कई वार किए। आकाश ने देखा कि आशु उसकी पत्नी पर हमला कर रहा है, तो उसने बीच-बचाव किया और अपनी पत्नी को आशु से छुड़ाने की कोशिश की। जब आकाश ने हमला रोकने के लिए बीच-बचाव किया, तो आशु ने उसे भी चाकू मार दिया। इसके बाद आकाश ने आशु को काबू में किया और उसी चाकू से उस पर भी वार कर दिया। घायल शालिनी और आकाश को शालिनी के भाई रोहित ने एलएचएमसी अस्पताल पहुंचाया, जबकि पुलिस ने आशु को वहीं पहुंचाया। डॉक्टरों ने शालिनी और आशु दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश का इलाज जारी है।

लिव-इन रिलेशनशिप में रही थी शालिनी 

शालिनी की मां शीला के बयान के अनुसार, शालिनी और आकाश की शादी हो चुकी थी, उनके दो बच्चे हैं और शालिनी गर्भवती भी थी। बताया गया है कि शालिनी का आशु से संबंध था और जब वह आकाश से नाराज थी तो वह कुछ समय के लिए आशु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही थी। बाद में शालिनी ने आकाश से सुलह कर ली और आशु को छोड़ दिया, जिससे आशु नाराज था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आशु यह दावा करता था कि शालिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता वही है। आशु और आकाश के बीच विवाद चल रहा था। आशु नबी करीम थाने का बीसी था, जबकि आकाश के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। नबी करीम थाना पुलिस ने मृतक शालिनी की मां शीला के बयान के आधार पर शीला के बयान पर धारा 103(1)/109(1)बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000