लोधी गंज मैदान के पटाखा बाजार में लगी आग। उत्तरप्रदेशफतेहपुर डेढ़ घंटे तक जलती रही पटाखा बाजार: 80 फीसदी दुकानें और दोपहिया वाहन हुई राख By Khulasa India News Desk Last updated Oct 19, 2025 232 लोधीगंज पटाखा बाजार में रविवार दोपहर भीषण आग लगने से 80 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं और इलाका धमाकों से गूंज उठा। इस दौरान कई दोपहिया वाहन भी जले और भीड़ में भगदड़ मच गई। आग पर डेढ़ घंटे बाद काबू पाया जा सका।फतेहपुर जिले के लोधीगंज हाईवे किनारे लगी पटाखा बाजार में रविवार दोपहर 12 बजे करीब आग लग गई। आग लगते ही पूरा इलाका धमाकों से गूंज उठा। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय मौके पर सिर्फ एक छोटी दमकल की गाड़ी और खरीदारों की भीड़ एकत्र थी। पटाखों के धमाकों से भीड़ में खलबली मच गई। इधर-उधर भागते लोग एक-दूसरे पर गिरकर चोटिल हुए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, एक के बाद एक दुकानें आग की चपेट में आती चली गई। धमाके और धुंए के चलते हाईवे किनारे लोगों की भीड़ लग गई। 60 फीसदी दुकानें जलकर खाक इससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पाकर सीओ सिटी और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां भी पहुंचने लगी, लेकिन तब तक 60 फीसदी दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी। आग पर करीब डेढ़ घंटे के बाद काबू पाया जा सका। घायलों के बारे में प्रशासन कुछ नहीं बता पा रहा पटाखा बाजार के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तारों को लेकर भी लोगों में दहशत रही। आग की चपेट में आकर कई दो पहिया वाहन भी जल गए। हालांकि अभी तक घायलों के बारे में प्रशासन कुछ नहीं बता पा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसा 232 Share
60 फीसदी दुकानें जलकर खाक इससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पाकर सीओ सिटी और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां भी पहुंचने लगी, लेकिन तब तक 60 फीसदी दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी। आग पर करीब डेढ़ घंटे के बाद काबू पाया जा सका। घायलों के बारे में प्रशासन कुछ नहीं बता पा रहा पटाखा बाजार के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तारों को लेकर भी लोगों में दहशत रही। आग की चपेट में आकर कई दो पहिया वाहन भी जल गए। हालांकि अभी तक घायलों के बारे में प्रशासन कुछ नहीं बता पा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।