चेला बनाने से किया इनकार तो किडनैप कर महंत को मार डाला,डेरे की गद्दी पर थी नजर

हरियाणा के भिवानी में डेरा श्रीनाथ के महंत योगी चंबानाथ की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डेरे की गद्दी और जमीन के लालच में उनके दो शिष्यों ने अपहरण कर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। हरियाणा के भिवानी में एक महंत की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनकी लाश को नहर में फेंक दिया था। पहले आरोपियों ने उनका डेरे से अपहरण किया था और फिर हत्या कर शव को फेंक दिया था।

पुलिस ने उनका शव बरामद किया, जिसके बाद मामले की जांच की गई तो सामने आया कि उनकी हत्या उनके ही दो चेलो ने की। चेलों की डेरे की गद्दी पर नजर थी। ये मामला भिवानी के नांगल गांव में स्थित श्रीनाथ डेरे से सामने आया है, जहां के महंत योगी चंबानाथ का शव 16 अक्टूबर को झज्जर से गुजरने वाली जेएनएल नहर से बरामद किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया तो सामने आया कि उनकी हत्या गला दबाकर की गई है। इससे पहले उनका डेरे में ही अपहरण कर लिया गया था।

सरपंच ने किडनैपिंग का केस दर्ज कराया

महंत चंबानाथ के किडनैप होने के बाद गांव के सरपंच कुलदीप ने केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शव नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर रोहतक से भराण गांव के रहने वाले दीपक और मातू भैणी गांव के रहने वाले वीरेंद्र को हिरासत में लिया। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने सच उगल दिया। उन्होंने बताया कि महंत की हत्या की साजिश उन दोनों ने मिलकर रची थी।

गद्दी के लालच में आकर की महंत की हत्या

इसके साथ ही पूछताछ में दोनों ने ये भी बताया कि वह महज 2 से 3 बार ही डेरे में आए थे। उन्होंने देखा कि डेरे में महंत अकेले ही रहते है। उनके पास कोई चेला नहीं है। ऐसे में उन्होंने महंत से कहा कि वह उन्हें अपना चेला बना लें, लेकिन उन्होंने दोनों को चेला बनाने से मना कर दिया। तभी दोनों आरोपी गद्दी की लालच में आ गए महंत की हत्या की साजिश रच डाली। उन्होंने महंत का अपहरण किया और गला दबाकर शव को नहर में फेंक दिया।

आरोपियों को 4 दिन की रिमांड पर भेजा

पुलिस ने झज्जर से होकर गुजरने वाली नहर से महंत का शव बरामद किया। अब आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि देकर महंत को समाधि दी। सरपंच कुलदीप के मुताबिक डेरे की गद्दी के विवाद में यह हत्या की गई। उन्होंने बताया कि गांव की लगभग आठ एकड़ पंचायती जमीन पर डेरा बना हुआ है। करीब 18 साल पहले महंत योगी चंबानाथ यहां आए थे और इसी भूमि पर डेरा स्थापित किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000