नशा मुक्ति केंद्र में युवक की बेरहमी से हत्या: हाथ-पैर और मुंह बांधा, कमरे में सोते रहे 12 लोग को नही लगी भनक

अम्हेड़ा गांव स्थित सवेरा नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती फैमीद (42) की रविवार रात पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने उसे चार दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। फैमीद के हाथ-पैर और मुंह बांधते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मृतक के भाई की ओर से गंगानगर थाने में नशा मुक्ति केंद्र संचालकों शिवलोक कॉलोनी निवासी सुनील और सैनी गांव के अरविंद समेत चार के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनों संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई नंगला निवासी फैमीद पनीर सप्लाई का काम करता था। उसकी पत्नी शाहीन की कैंसर से एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह नशे का आदी हो गया था। परिजनों ने बताया कि फैमीद को गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव स्थित सवेरा नशा मुक्ति केंद्र में 15 अक्तूबर को भर्ती कराया गया था।भाई असर चौहान ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र की ओर से 20 अक्तूबर की सुबह करीब 5 बजे सूचना दी गई कि फैमीद की मौत हो गई है। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है और अन्य तथ्य भी जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
फुटेज में हाथ पैर बांधते दिख रहे लोग
बेकाबू होने पर बांधे हाथ-पैर
पिता की मौत के बाद अनाथ हो गए बच्चे
परिजनों ने बताया कि फैमीद की पत्नी शाहीन की एक साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। उसकी चार बेटी और एक बेटा है। 15 अक्तूबर को ही उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। अब पिता की मौत के बाद बच्चे अनाथ हो गए।
ये बोले एसएसपी
गंगानगर थाना पुलिस ने फैमीद की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भागे हुए दो आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
– डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी