सातवीं कक्षा के छात्र ने किया पांच साल की बच्ची के साथ दुस्कर्म, लहूलुहान हालत में पड़ा मिला बच्ची का शरीर
मुरादाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में सातवीं के छात्र को पकड़ा गया है। उस तक पहुंचने के लिए पुलिस को 100 से ज्यादा कैमरों की फुटेल खंगालनी पड़ी। कटघर थानाक्षेत्र में बुधवार की शाम साढ़े छह बजे पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले 12 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। 100 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी कक्षा सात का छात्र हैं और बच्ची के पड़ोस में ही ट्यूशन पढ़ता है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कटघर क्षेत्र के एक मोहल्ला में बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे फर्मकर्मी की पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी जबकि मां-बाप और परिवार के अन्य लोग घर में मौजूद थे।
इसी दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई। कुछ देर बाद करीब 100 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन मकान में बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। करीब 100 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि करीब 12 साल का बच्चा निर्माणाधीन मकान की ओर से आता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बच्चे के बारे में पता किया तो वह फल का ठेला लगाने वाले व्यक्ति का बेटा है और कक्षा सात में पढ़ रहा है। पुलिस आरोपी के घर पहुंची लेकिन उसके मकान पर ताला लगा हुआ था। परिजन बच्चे को लेकर अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात बच्चे को दबोच लिया।