भरभराकर गिरे तीन मकान उत्तरप्रदेशगोरखपुर आंखों के सामने ही चकनाचूर होते दिखे लोगो के आशियाने, खोदाई के दौरान आई थी मकानों में दरार By Khulasa India News Desk Last updated Oct 31, 2025 178 गोरखपुर के गोडधोइया नाले के किनारे आदित्यपुरी में शुक्रवार की सुबह तीन मकान भरभराकर गिर गए। करीब 10 दिन पहले खोदाई के दौरान इन मकानों में दरार आई थी। उसी समय एहतियातन लोगों ने मकान को खाली कर दिया था। जानकारी के अनुसार, लवकुश सिंह, मनोज उपाध्याय और जगदीश उपाध्याय का मकान गिरा है। उनका कहना है कि इसमें अभी काफी सामान था। उन्होंने प्रभावित हिस्से को पहले ही तोड़ दिया था। इसके बावजूद खोदाई के दौरान दरार पड़ गई। मकान गिरने के बाद लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया है। प्रभावित लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हादसा 178 Share