पीड़ित पति राम संवारे और पड़ोसी उत्तरप्रदेशगोरखपुर घरवाली ने जिन्दा जलाया, आग का गोला बन, चीखता हुआ कमरे से बाहर निकला पति By Khulasa India News Desk Last updated Nov 1, 2025 76 गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करायाडुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में बुधवार को रात हुई सनसनीखेज वारदात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राम संवारे को एंबुलेंस में सीएचसी बेंवा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यूपी के सिद्धार्थनगर स्थित डुमरियागंज क्षेत्र के कूड़ी गांव में बुधवार की रात पूनम (50) ने पति राम संवारे (55) को कमरे में बुलाया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ (केरोसिन) डालकर आग लगा दी। आग का गोला बना पति चीखते हुए बाहर आया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे राम संवारे को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि संबंधों के शक में हुए विवाद में पत्नी ने पति पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अवैध संबंधों के शक होता था पति-पत्नी में विवाद जानकारी के अनुसार, कूड़ी गांव निवासी राम संवारे (55) और पत्नी पूनम (50) के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होता था। गांव के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 10 बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ। कुछ देर बाद पूनम ने राम संवारे को कमरे में बुलाया। जैसे ही वह कमरे में पहुंचा, पूनम ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और दरवाजा बंद कर दिया। किसी तरह राम संवारे कमरे से निकलकर चीखते-चिल्लाते बाहर भागा। राम संवारे की चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। हालांकि, तब तक राम संवारे करीब 70 फीसदी तक झुलस चुका था। गांव में चर्चा रही कि संबंधों के शक पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। यह एक जघन्य अपराध डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश धर द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने वारदात का स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह एक जघन्य अपराध है और पुलिस इस पर त्वरित कार्रवाई कर रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। राम संवारे की हालत नाजुक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करायाडुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में बुधवार को रात हुई सनसनीखेज वारदात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राम संवारे को एंबुलेंस में सीएचसी बेंवा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। राम संवारे की स्थिति नाजुक होने के कारण जिला चिकित्सालय से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां राम संवारे का इलाज चल रहा है। राम संवारे की तीसरी पत्नी है पूनम ग्रामीणों ने बताया कि डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव निवासी राम संवारे को जलाकर मारने की कोशिश करने की आरोपी पूनम उसकी तीसरी पत्नी है। पहली पत्नी से एक बेटा है जो मुंबई में रहकर रोजी-रोटी कमाता है। पहली पत्नी की मौत के बाद राम संवारे ने दूसरी शादी की थी मगर दूसरी पत्नी कुछ ही दिन बाद घर छोड़ कर चली गई। राम संवारे ने तीसरी शादी पहले से विवाहित पूनम (50) से की। पूनम के तीन बेटे थे, जिनमें एक की छह माह पहले मौत हो चुकी है। वारदात के समय पूनम और राम संवारे ही घर में थे। एक बेटा बाहर तो दूसरा ससुराल गया हुआ था, जो सूचना पर सीएचसी बेंवा पंहुचा और राम संवारे को इलाज के लिए गोरखपुर ले गया। पुलिस का बयान गांव के लोगों से पूछताछ में केरोसिन से जलाए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही वारदात की वजह स्पष्ट होगी और जांच रिपोर्ट के अधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। – बृजेश वर्मा, सीओ डुमरियागंज समाचार 76 Share