ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो उत्तरप्रदेशआगरा झपकी के कारण दर्दनाक हादसा: दुल्हन को लेकर लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई By Khulasa India News Desk Last updated Nov 2, 2025 271 आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर चौकी के पास शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से दुल्हन को लेकर लौट रही स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। झपकी के कारण हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गया। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसा 271 Share