पीएम मोदी का पटना में भव्य रोड शो, 10 स्वागत प्वाइंट के साथ भगवा रंग से रंगे जाएंगे रास्ते

विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का 2 नवंबर को पटना में मेगा 2.8 किमी का रोड शो होना है। यह रोड शो कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होगा। इसके बाद पटना के प्रमुख इलाकों से होते हुए गांधी मैदान के उद्योग भवन तक पहुंचेगा। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2 नवंबर को पटना में मेगा 2.8 किमी का रोड शो है। इस दौरान पीएम राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस कार्यक्रम को चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मान रही है।

दिनकर चौक से उद्योग भवन तक रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होगा। यह रोड शो पटना के प्रमुख इलाकों से होते हुए गांधी मैदान के उद्योग भवन तक पहुंचेगा। संभावना है कि शाम 5 बजे से यह रोड शो शुरू होगा। पीएम के आगमन को लेकर पूरे रास्ते में कुल 10 स्वागत प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। यहां प्रधानमंत्री का स्वागत फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जाएगा।

पटना की सियासत में बनेगा नया माहौल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस रोड शो में लाखों की भीड़ जुटाने की तैयारी हो रही है। इस काम की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और जिला इकाइयों को दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह रोड शो पटना की सियासत में नया माहौल बनाएगा।

फूलों और लाइटिंग से सज रहे रास्ते

इस रोड शो की मुख्य जिम्मेदारी पटना जिला इकाई को दी गई है। वहीं, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को कार्यक्रम के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी मिली है। इस पूरे कार्यक्रम की निगरानी प्रदेश नेतृत्व कर रहा है। जानकारी मिली है कि पीएम मोदी के स्वागत के लिए पूरे रास्ते को भगवा रंग में रंगने की तैयारी की गई है। पटना में जगह-जगह होर्डिंग, बैनर और पीएम मोदी के कटआउट लग रहे हैं। फूलों की सजावट और लाइटिंग से रोड शो वाले रूट को सजाया जाएगा।

चुनावी संदेश देने की कोशिश

प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो सिर्फ जनसंपर्क अभियान नहीं बल्कि चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अपने इस कार्यक्रम के माध्यम से पीएम राजधानी के 14 विधानसभा क्षेत्रों में सीधा संदेश देंगे।

ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रधानमंत्री ने पटना में रोड शो किया था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। अब विधानसभा चुनाव से पहले दूसरी बार होने वाले इस रोड शो के माध्यम से बीजेपी के लिए मिशन बिहार की शुरुआत मानी जा रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी का रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर बेली रोड होते हुए बीजेपी कार्यालय तक पहुंचा था।

इससे पहले 72 मिनट का किया था रोड शो

पीएम मोदी ने 29 मई को पटना में 72 मिनट का रोड शो किया था। उस दौरान रोड शो से पहले उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन व बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था। शाम 6:45 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के बेटे की सगाई में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री ने पटना में 72 मिनट का 6 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000