नशा बना काल: बीड़ी परिवार की ‘विनाश गाथा’ पिता को गोली मारकर खुद बेटे ने भी दे दी जान

मथुरा के वृंदावन में गौरा नगर में शुक्रवार की देर शाम बीड़ी कारोबारी पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से पिता की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। इस वारदात में शराब परिवार की बर्बादी की वजह बन गई। वृंदावन के नामी बीड़ी कारोबारी सुरेश चंद्र अग्रवाल और उनके बेटे नरेश अग्रवाल का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि में जिलेभर के कारोबारी पहुंचे। व्यवसायी परिवार में हुई घटना से हर किसी की आंख नम हो गई। पिता और भाई की मौत की खबर मिलने पर दिनेश बीड़ी के नाम से अपने कारोबार को कई प्रदेशों में चमका चुके दिनेशचंद्र अग्रवाल जैसे की अपने घर आए तो पिता और छोटे भाई के शव को एक साथ रखा देखकर बिलख उठे। उनके सिर पर हाथ रखने वाले पिता और कंधों पर हाथ रखकर हमेशा साथ देने की कहने वाला भाई छोड़कर ऐसा जाएगा, यह कभी सपने में भी नहीं सोचा था। पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ तो मोक्षधाम में मौजूद लोगों को कलेजा मुंह को आ गया। परिवार के लोगों का रुदन देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।

मामूली था विवाद

गौरा नगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात को मामूली सी बात पर पिता सुरेशचंद्र अग्रवाल का अपने मंझले बेटे नरेश से विवाद हुआ था। उन्होंने बेटे को शराब पीने से रोका था। इसके बाद नरेश ने पिता को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली थी। कई बार पहले भी पिता पुत्र में इसी बात को लेकर विवाद हो चुका था। लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि शराब की लत दोनों की मौत की वजह बन जाएगी। परिजन अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। उन पर दु:खों का ऐसा पहाड़ टूटा जिससे पूरा परिवार ही लड़खड़ा गया है।

शराब ने उजाड़ दिया सबकुछ

गौरा नगर में शुक्रवार को हुई घटना ने साबित कर दिया कि शराब जब अपने रंग पर आती है तो घरों को उजाड़ देती है। दिनेश बीड़ी के नाम से करोड़ों रुपये का कारोबार करने वाले सुरेशचंद्र अग्रवाल और उनके बेटे नरेश चंद्र अग्रवाल के बीच जो हुआ वह वृंदावन में किसी से छिपा नहीं। दोनों ही लोग इस दुनिया से रुखसत हो गए। शराब के दो महिलाओं के सुहाग उजाड़ दिए। नरेश ने शराब के नशे में पहले पिता को गोली मार ली और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

मिलनसार थे नरेशचंद्र अग्रवाल 

नरेशचंद्र अग्रवाल काफी मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने मेहनत करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन उन्हें शराब की लत ने ऐसा जकड़ लिया कि उनका शांत स्वभाव उग्र होने लगा। वह बात-बात पर हाईपर होने लगे। कई बार उनका मित्रों से विवाद हो गया। हालांकि सभी दोस्त उनकी आदत से वाकिफ थे तो कोई बुरा नहीं मानता था। जब वह हाईपर होते थे तो दोस्त उन्हें शांत कराने का प्रयास करते थे लेकिन पिता सुरेशचंद्र अग्रवाल उनका शराब पीने को लेकर ही विरोध करते थे, कई बार परिवार के अन्य लोगों ने भी समझाया लेकिन किसी बात मनाने को तैयार नहीं होते थे। शराब के नशे में उनसे जो हुआ, उससे दो महिलाओं का सुहाग उजड़ गया। मां आशा अग्रवाल और पत्नी अंशू अग्रवाल दोनों पर एक साथ ही कष्ट का सैलाब उमड़ पड़ा। दोनों की हालात देखी नहीं जा रही है, उनके बच्चे भी बिलख रहे हैं। नरेश का बेटा शौर्य और बेटी श्रैया बुरी तरह से चिंघाड़ रहे हैं।

एक बार कार से मार दी थी टक्कर

नरेशंचद अग्रवाल अपने किसी मित्र के साथ रणथंबौर जा रहे थे। किसी बात को लेकर वह कार में हाईपर हो गए और उन्होंने कार का एक्सीडेंट कर दिया। परिवार के लोग भी साथ तो उन्होंने रणथंबौर का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया और फिर परिजन कैलादेवी में निजी कार्यक्रम करके आए। नरेशचंद्र अग्रवाल को अगर गुस्सा आ जाती थी तो वह आपा खो बैठते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000