कार्तिक पूर्णिमा की रात गला काटकर किशोरी की चढ़ी बलि, घर से 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिली लाश

प्रयागराज के घूरपुर थाना इलाके के कांटी गांव की डेरा खटिकान बस्ती में किशोरी की गला काटकर हत्या कर दी गई। किशोरी की लाश घर से 200 मीटर की दूरी पर मिली है। तंत्र-मंत्र में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई है। प्रयागराज के घूरपुर थाना इलाके के कांटी गांव की डेरा खटिकान बस्ती में 15 साल की किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

बृहस्पतिवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर प्लाटिंग की चहारदिवारी के अंदर झाड़ी में मिला। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया कार्तिक पूर्णिमा की रात तंत्र-मंत्र के चलते किशोरी की हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस को मौके से तंत्र विद्या से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। जल्द पुलिस हत्या का खुलासा कर सकती है।

घूरपुर थाना क्षेत्र में कांटी गांव निवासी रमेश सोनकर के तीन बेटों के बीच इकलौती बेटी थी। रमेश सब्जी की फेरी लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बड़ा बेटा मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है जबकि दो अन्य बेटे साथ में ही रहते हैं। परिजनों के अनुसार, किशोरी बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर होने पर जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।

इस बीच किशोरी का शव झाड़ियों के अंदर खून से लथपथ मिला। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस के साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र, एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान, घूरपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह टीम के संग घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया।

तत्काल कार्रवाई की मांग, पुलिस आयुक्त ने दिया आश्वासन

आक्रोशित ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से पहले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस मामले के जल्द खुलासे का दावा

घूरपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं केस का खुलासा करने के लिए डीसीपी यमुनानगर ने चार टीमें गठित कर दी हैं। मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। वहीं, डॉग स्कवाड से भी पुलिस को साक्ष्य मिला है। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्द ही हत्या का केस सुलझा लिया जाएगा।

दतिया से गला रेतने की जताई जा रही आशंका

पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम शव का पोस्टमार्टम करवाया। देर शाम आई रिपोर्ट से पता चला कि सरिता के गर्दन पर वार किया गया है। उसके गर्दन पर किसी दांत वाले हथियार के निशान थे। आशंका है कि दतिया से वारदात को अंजाम दिया गया है। बहरहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।हत्या के इस केस को सुलझाने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। मामले में कई अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही केस को सुलझा लिया जाएगा।– विवेक चंद्र यादव, डीसीपी, यमुनानगर

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000