चौकी प्रभारी के बिना संचालित है, कोतवाली नगर की मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी

प्रतापगढ़ कोतवाली नगर की मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी जो कोतवाली नगर का ह्रदय माना जाता है, उस पुलिस चौकी पर 15 दिनों से कोई इंचार्ज की तैनाती नहीं हो सकी है। सबसे मजेदार बात यह रही कि उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह कभी मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी के प्रभारी हुआ करते थे, परन्तु उन्हें थाना मान्धाता का प्रभारी बना दिया गया तो उनके स्थान पर सब इंस्पेक्टर सतीश यादव को तैनात किया गया l फिर विनय सिंह को कमान मिली थी।

बाद में उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह थाना कोतवाली नगर में तैनात किया गया और उन्हें अतिरिक्त में मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी पर तैनात किया गया। प्रभारी चौकी अनूप यादव के लाइनहाजिर होने पर उन्हीं से काम लिया जाने लगा और दिनांक- 30 अक्टूबर. 2025 को उन्हें प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात बना दिया गया, तब से मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी पर किसी सब इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं हो सकी।

प्रभारी चौकी रहे अनूप यादव को नवरात्रि से रामलीला मैदान में लगे मेले में लापरवाही बरतने के मामले में पहले लाइन हाजिर किया गया और कुछ ही दिनों में उन्हें कोतवाली देहात भेज दिया गया और मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी पर तैनात अतिरिक्त सब इंस्पेक्टर पुष्पराज सिंह से काम लिया जाने लगा और 30 अक्टूबर. 2025 को उन्हें कोतवाली देहात की कमान सौंप दी गई, जिससे मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी सब इंस्पेक्टर विहीन हो गई।

अब कोतवाली देहात के प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह के अंडर में पूर्व प्रभारी मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी अनूप यादव काम कर रहे हैं, जबकि एक समय वह भी था, जब मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी के प्रभारी अनूप यादव हुआ करते थे और सब इंस्पेक्टर पुष्पराज सिंह अतिरिक्त में तैनात थे। इसे कहते हैं समय का चक्र जो अनवरत घूमता रहता है और ब्यक्ति भी उसी समय चक्र के अधीन होते हुए इधर से उधर होता रहता है।

ऐसा नहीं कि चौकी प्रभारी रहे अनूप यादव के बाद पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ द्वारा ट्रांसफर और पोस्टिंग न की गई हो ! मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी पर तैनात अतिरिक्त सब इंस्पेक्टर पुष्पराज सिंह की दिनांक- 30 अक्टूबर. 2025 को हुई और दिनांक- 12 नवम्बर, 2025 को पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा निम्नलिखित निरीक्षक/उप निरीक्षकगण नागरिक पुलिस का स्थानान्तरण किया गया।

निरीक्षक नन्दलाल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना हथिगवां से पुलिस लाइन और उनके स्थान पर सत्येन्द्र सिंह प्रभारी यातायात को तैनात किया गया। वहीं उप निरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी थानाध्यक्ष सांगीपुर से थानाध्यक्ष फतनपुर और उप निरीक्षक राजेन्द्र त्रिपाठी को थानाध्यक्ष फतनपुर से थानाध्यक्ष सांगीपुर भेजा गया। जबकि प्रभारी यातायात की जिम्मेदारी को राम भरोसे छोड़ दिया गया है।

कोतवाली नगर में तैनात किसी दरोगा से बिना तैनाती काम लिया जा रहा है, जबकि मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी ऐसी चौकी है जो कोतवाली नगर की आत्मा है। शाम को अक्सर इस पुलिस चौकी पर कोतवाल, सीओ और एडिशनल एसपी पूर्वी का दरबार लगा करता है, फिर भी इस पुलिस चौकी को इंचार्ज विहीन रखा गया है। ऐसा भी नहीं है कि जनपद में सब इंस्पेक्टरों का अभाव है। फिर भी मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी पर इंचार्ज की तैनाती न करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000