देहरादून शहर के पटेल नगर थाना क्षेत्र में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रोड किनारे खड़ी तीन लग्जरी कारों में अचानक भीषण आग लग गई। घटना देर रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते तीनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे। पटेल नगर के थाना अध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, या फिर इसके पीछे कोई शरारती तत्व का हाथ है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
प्रतिभा तिवारी खुलासा इंडिया में बतौर उप-संपादक कार्यरत हैं। वे विधि स्नातक (लॉ ऑनर्स) हैं। प्रतिभा का पत्रकारिता में जुनून और समाजिक और राजनीतिक मुद्दों के गहरे समझ ने उन्हें खुलासा इंडिया के लिए एक मूल्यवान संपत्ति बना दिया है।
उन्हें अपराधिक मामलों की कवरेज करने में विशेष रुचि है और समाचार संकलन और लेखन में विशेष अनुभव है। प्रतिभा का कार्य खुलासा इंडिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। वे न्याय और समानता की पक्षधर हैं और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए अपने कौशल और ज्ञान का उपयोग करने के प्रतिबद्ध हैं।