आतंक के तीन और डॉक्टर गिरफ्तार: सभी के संबंध अल-फलाह से साथ ही डॉ. मुस्तकीम का चीन कनेक्शन आया सामने

सूत्रों के अनुसार, डॉ. मुस्तकीम ने चीन से एमबीबीएस किया था और 2 नवंबर को अल-फलाह यूनिवर्सिटी में अपनी इंटर्नशिप पूरी की थी। वहीं डॉ. मोहम्मद भी वहीं से एमबीबीएस कर इंटर्नशिप कर रहे थे। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद हरियाणा का नूंह जिला जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है। पिछले एक सप्ताह में यहां से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिनमें तीन एमबीबीएस डॉक्टर, एक खाद विक्रेता और एक इमाम शामिल बताया जा रहा है। लगातार हो रही कार्रवाई से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

दो की पढ़ाई अल-फलाह यूनिवर्सिटी से चल रही

गुरुवार देर रात फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने दो और डॉक्टरों को उठाया। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान सुनहेड़ा निवासी डॉ. मुस्तकीम और अहमदबास निवासी डॉ. मोहम्मद के रूप में हुई है। दोनों की पढ़ाई अल-फलाह यूनिवर्सिटी (फरीदाबाद) से चल रही थी।

डॉ. मुस्तकीम ने चीन से किया था एमबीबीएस

सूत्रों के अनुसार, डॉ. मुस्तकीम ने चीन से एमबीबीएस किया था और 2 नवंबर को अल-फलाह यूनिवर्सिटी में अपनी इंटर्नशिप पूरी की थी। वहीं डॉ. मोहम्मद भी वहीं से एमबीबीएस कर इंटर्नशिप कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान और नजदीकी संबंध संदिग्ध आतंकी उमर से थे।

डॉ. रिहान निजी अस्पताल में कर रहा था काम

उमर की कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सीसीटीवी में कैद हुई थी, जिसका वीडियो वायरल है। इससे पहले भी नूंह से एक डॉक्टर और एक खाद विक्रेता को हिरासत में लिया गया था। खाद विक्रेता पर अमोनियम नाइट्रेट बेचने का शक जताया गया है। नूंह शहर से कुछ दिन पहले डॉ. रिहान को भी उठाया गया था, जो तावडू के एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे और अल-फलाह से ही पढ़े थे। लगातार मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों की गिरफ्तारी से अभिभावकों में भारी चिंता व्याप्त है, क्योंकि मेवात क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्र अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हैं। जिले में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

दो बार सुनहेडा गांव पहुंची जांच टीम

डॉ. मुस्तकीम के परिजनों ने पुष्टि की कि उन्हें फरीदाबाद सीआईए की टीम लेकर गई है। परिजनों के अनुसार, दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों के दो अधिकारी सुनहेड़ा गांव पहुंचे थे और कई घंटों तक डॉ. मुस्तकीम से आमने-सामने पूछताछ भी की थी, लेकिन तब उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया था।

इसके बाद गुरुवार को दोबार से जांच टीम गांव में पंहुची और मुस्तकीम को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर गई। परिवार का कहना है कि मुस्तकीम का चाल-चलन अच्छा था और वह किसी भी गलत गतिविधि में शामिल नहीं हो सकता। परिजनों ने यह भी बताया कि डॉ. उमर, जो अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था, उससे वे कई बार इलाज संबंधी सलाह के लिए फोन पर संपर्क करते थे।

राजनीतिक और शिक्षित घराने से हैं डॉ. मोहम्मद

फिरोजपुर झिरका के अहमदबास निवासी डॉ. मोहम्मद का परिवार नूंह जिले के शिक्षित और राजनीतिक घराने से माना जाता है। इलाके में उनका अच्छा प्रभाव है। हिरासत में लिए जाने के बाद से उनके घर पर सन्नाटा पसरा है और कोई भी मामले पर बोलने को तैयार नहीं है।

जांच एजेंसियों की नजरें अभी भी नूंह पर

एनआईए, दिल्ली पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियां लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर रही हैं। शुक्रवार को भी जांच टीमें जिले के कई स्थानों पर पहुंचीं और लोगों से पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000