प्रतापगढ़: बेटा ही निकला पिता का हत्यारा, लालच,नशा और मौत, आइये जाने पूरी कहानी

जो बेटा पिता की हत्या करने वाले के लिए फांसी की मांग कर रहा था, उसी ने दोस्तों संग उन्हें मौत के घाट उतारा था। घटना अंतू थाना क्षेत्र के घोरहा लोहंगपुर की है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में वारदात को अंजाम दिया गया। बुधवार को मृतक के बेटे समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। अंतू के घोरहा लोहंगपुर निवासी शिवशंकर शुक्ला की शनिवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव रविवार की दोपहर पंपिंग सेट के करीब जंगल में मिला था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पहले दिन से पुलिस को शिवशंकर के छोटे बेटे और उसके दोस्तों पर शक था।

घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा और सख्ती की तो वह टूट गया। शिवशंकर की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस साक्ष्य संकलित करती रही। अंतिम संस्कार के बाद सोमवार की शाम मृतक के छोटे बेटे शिवम शुक्ला को अपने साथ थाने ले गई। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि शिवम खुद जमीन का मालिक बनना चाहता था ताकि वह जमीन बेचकर नशे की पूर्ति और दोस्तों संग अय्याशी की जिंदगी जी सके।

उन्होंने बताया कि हत्यारोपी शिवम शुक्ला, उसके साथी लोहंगपुर निवासी उमेश व महेंद्र सिंह चौहान बुधवार को पुलिस टीम ने बाईपास ककरहा पुलिया के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में उमेश व महेंद्र ने बताया कि शिवम के साथ मिलकर शिवशंकर शुक्ला की हत्या की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो

जगेशरगंज। शिवशंकर शुक्ला का रक्तरंजित शव मिलने के बाद बेटा शिवम शुक्ला बदहवास नजर आ रहा था। वह बार-बार पिता की हत्या करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग करता रहा। उसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल होता रहा। 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000