हैवानियत से भी बढकर किया दुष्कर्म, अर्धनग्न हालत में सड़क पर फेंका: प्राइवेट अंगों से निकल रहा था खून, चेहरे पर गहरे घाव व पीड़िता की हालत गंभीर

पुलिस ने आरोपी कन्नू को पकड़ लिया है। वह महिला को 22 नवंबर को अपने घर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेरहमी से मारपीट की। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके के मजनू का टीला इलाके में महिला के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर जमकर पीटा।

इसके बाद आरोपी ने महिला को अर्धनग्न हालत में सड़क पर फेंक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब पीड़िता को देखा तो उसके प्राइवेट अंगों से खून निकल रहा था। पीड़िता को महिला बस अड्डे के पास स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई और बयान देने की स्थिति में नहीं है। चेहरे पर गहरे घावों के चलते आंखों की रोशनी जाने की आशंका है।

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक कन्नू (36) इस महिला को 22 नवंबर को अपने घर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने महिला को एन-ब्लॉक, मजनू का टीला में झुग्गी बस्ती के पास सड़क पर अर्धनग्न हालत में फेंक दिया।पीड़िता एक घर के सामने कई घंटे बेसुध पड़ी रही। घर में रहने वाली महिला ने जब पीड़िता को देखा तो वह पहले घर गई और बहन को बुलाकर लाई।

इसके बाद मजनू का टीला चौकी पुलिस को सूचना दी। पास में रहने वाले एक युवक ने महिला को चादर उड़ाई थी। महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सोमवार शाम तक महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। मजनू का टीला चौकी प्रभारी नवीन सिद्धू की टीम ने जांच की और इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एसआई नवीन की टीम ने जांच में तेजी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कन्नू को पकड़ लिया।

वह सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि महिला ने उल्टी कर दी थी इस कारण उसने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। आरोपी ई-रिक्शा चलाता है। सिविल लाईंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला के बयान अभी नहीं हो पाए गए हैं। बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सिविल लाईंस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजा बंठिया, पुलिस उपायुक्त, उत्तरी जिला, दिल्ली पुलिस

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000