रिश्ते के भाई ने किया ब्लैकमेल, छेड़खानी व तेजाब डालने की धमकी से आहत बहनों ने छोड़ा स्कूल

अमरोहा। छेड़खानी, ब्लैकमेलिंग और तेजाब डालने की धमकी से आहत इंटर कॉलेज में पढ़ने वालीं दो बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। अभियुक्त एक छात्रा के वीडियो-फोटो व्हाट्सएप पर वायरल कर रहे हैं। दूसरी जगह शादी करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे है।

तभी से दोनों बहनें व उनके परिजन दहशत में है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पीड़िता के रिश्ते के भाई को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। मोहल्ला निवासी कारोबारी की दो बेटियां एक इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। 15 नवंबर की सुबह दोनों बहनें कॉलेज जा रही थीं।

रास्ते में रिश्ते के ही एक भाई शफीक ने रास्ता रोक लिया और छेड़खानी की। विरोध करने पर धमकी दी। कहा कि तेरी शादी नहीं होने दूंगा और चेहरे पर तेजाब डालकर सूरत बिगाड़ दूंगा। आरोप है कि शफीक ने दोस्त मेहसीन व समीर उर्फ शोएब मलिक ने छात्रा और उसके मंगेतर के साथ खींची तस्वीरें रिश्तेदार और परिचितों को बदनाम करने के इरादे से व्हाट्सएप पर भेज दीं। बात नहीं मानने पर अन्य वीडियो-फोटो भी वायरल करने की धमकी दी है।

दोनों छात्राओं का भाई अमरोहा जिले से बाहर नौकरी करता है। उसे भी अभियुक्त डरा धमका रहे हैं। अभियुक्तों की ओर से छात्राओं व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। छेड़खानी, ब्लैकमेलिंग और तेजाब डालने की धमकियों के बाद दहशतजदा दोनों बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है जबकि एक छात्रा के बोर्ड के एग्जाम आने वाले हैं। सीओ सिटी ने बताया कि शफीक, मेहसीन, समीर उर्फ शोएब मलिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अभियुक्त शफीक को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000