बरात में पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, दूल्हे की खोली पोल, दिखाईं ऐसी तस्वीरें, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में शादी से पहले दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। उसने सबके सामने दूल्हे की पोल खोल दी। दुल्हन को दूल्हे के साथ अपनी तस्वीरें दिखाईं, जिससे दुल्हन के होश उड़ गए। शादी समारोह में हंगामा मच गया। इस बीच दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में एक बरातघर में सोमवार की रात आयोजित शादी समारोह की खुशियों में उस वक्त खलल पड़ गया, जब वहां दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई।

प्रेमिका ने हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हे से कोई जवाब देते नहीं बना, तो दुल्हन ने भी उससे शादी करने से इनकार कर दिया। देर रात तक समझौते की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन बात नहीं बनी। वर पक्ष को तिलक में लिए गए 14 लाख रुपये भी कन्या पक्ष को लौटाने पड़े और बरात बिना दुल्हन के लौट गई। इससे पहले, शादी हाल में बरात बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से पहुंची थी। कन्या पक्ष ने बरात का स्वागत किया और जयमाल की तैयारियां होने लगीं।

इसी दौरान दूल्हे के मोबाइल पर लगातार फोन आने लगे। बार-बार फोन बजने से परेशान दूल्हा कई बार स्टेज छोड़कर इधर-उधर जाता दिखा। थोड़ी देर बाद दूल्हे के ही गांव की एक युवती वहां आ गई। उसका कहना था कि दूल्हे से उसकी शादी तय हुई थी। युवती ने दूल्हे के साथ कुछ तस्वीरें भी दुल्हन पक्ष को दिखाईं। यह सब देख दूल्हा कुछ बोलने के बजाय खामोश रहा। मामले की जानकारी होने पर दुल्हन ने नाराजगी जताते हुए शादी करने से मना कर दिया।

दूल्हे सहित दोनों पक्षों के लोगों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। आखिरकार बरात बिना दुल्हन के लौट गई। यही नहीं, दुल्हन पक्ष ने तिलक में दिए गए करीब 14 लाख रुपये भी पुलिस की मध्यस्थता में वर पक्ष से वापस ले लिए। अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000