सीने पर चढ़कर स्टाफ ने दी सीपीआर: पसलियां टूटने से महिला ने तोडा दम, फिर नर्सिंग होमवालों ने किया घिनौना काम

यूपी के कानपुर के एक नर्सिंग होम में सीपीआर देते वक्त स्टाफ ने रोगी की पसलियां तोड़ दीं। रोगी की मौत हो गई। इसके बाद कन्नौज की रोगी को नर्सिंग होम से कार्डियोलॉजी के लिए रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानपुर के कल्याणपुर के कैलाशविहार स्थित एक नर्सिंग होम में मंगलवार को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देने में महिला रोगी की पसलियां तोड़ दीं गईं।

इसके बाद नर्सिंग होम से रोगी को कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रोगी को दिल की धड़कन रुकने और सांस लेने में दिक्कत होने पर यह जीवन रक्षक प्रक्रिया अपनाई जाती है। कन्नौज के गुरसहायगंज की रहने वाली सुधा दुबे (60) की तबीयत खराब होने पर सोमवार रात परिजन कल्याणपुर के कैलाश विहार स्थित नर्सिंगहोम ले गए। मंगलवार सुबह रोगी की तबीयत बिगड़ी और सांस लेने में दिक्कत हुई तो नर्सिंगहोम में रोगी को सीपीआर दिया गया। इस पर हालत बिगड़ने के साथ ही सांस अटक गई।

इसके बाद रोगी को कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से रोगी को लेकर परिजन पौने दो बजे कार्डियोलॉजी पहुंचे। यहां जांच में रोगी को ब्रेन डेड बताया गया। इसके साथ पसलियां टूटने की बात बताई। रोगी की बेटी पूजा दुबे और बेटे सुरजीत दुबे ने बताया कि नर्सिंग होम के एक स्टाफ ने सीने पर चढ़कर सीपीआर दी। इससे पसलियां टूट गईं और मौत हो गई। नर्सिंग होमवालों ने पहले ही कागज पर दस्तखत करा लिए थे। इसके अलावा बिना कुछ इलाज किए 21 हजार रुपये भी जमा करा लिए। परिजन शव लेकर घर चले गए। उनका कहना था कि इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000