प्रतापगढ़: हैवान पति ने बेरहमी से किया पत्नी का कत्ल, सहमे बच्चे नाना को देख बिलख-बिलख कर रोए

प्रतापगढ़ में एक शख्स ने गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। छोटे बेटे के स्कूल से लौटने पर वारदात की जानकारी हुई। आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो बेड के नीचे से उस्तरा मिला है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां शहर के स्टेशन रोड पर बुधवार सुबह पति ने उस्तरा से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त उस्तरा बेड के नीचे मिला।

मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटनास्थल छानबीन की। स्टेशन रोड निवासी संतोष शर्मा अपने परिवार के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में रहता है। नीचे वाले हिस्से में पिता जगन्नाथ शर्मा के खराद के कारखाने को संतोष ही चलाता है। बुधवार की सुबह बड़ा बेटा अभय, बेटी अनन्या व छोटा बेटा आयुष स्कूल चले गए। पत्नी मंजू शर्मा (40) घर पर थी। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे आयुष स्कूल से घर लौटा। ऊपर कमरे में गया तो चीख पड़ा। भागकर पड़ोसी राजकमल के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। लोगों की सूचना पर शहर कोतवाल सुभाष यादव पहुंचे।

कुछ ही देर में सीओ सिटी प्रशांत राज, एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल पहुंच गए। थोड़ी ही देर में एसपी दीपक भूकर भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम कमरे से साक्ष्य संकलित करने लगी। मंजू का गला रेता गया था। उसके चेहरे पर भी धारदार वार के निशान मिले। छानबीन के दौरान कमरे में बेड के नीचे से खून से सना उस्तरा मिला। दूसरे कमरे से संतोष का मोबाइल फोन मिला, जो बंद था। उसे फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। इधर, बेटी के हत्या की खबर मिलने पर कानपुर के पनकी थाना इलाके के गणेश नगर से विश्वकर्मा प्रसाद शर्मा पहुंचे। नगर कोतवाल ने बताया कि संतोष के खिलाफ मृतका के पिता ने हत्या की तहरीर दी है।

बाइक लेने आया था भांजा, पुलिस करती रही पूछताछ

खराद की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान करीब 11 बजे संतोष का भांजा विनय बाइक लेने आया था। वह बाइक लेकर चला गया। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे विनय से पुलिस पूछताछ करती रही। मृतका के ससुर जगन्नाथ की दिमागी हालत ठीक नहीं है। बहू की हत्या से अंजान जगन्नाथ लोगों की मौजूदगी के बारे में नाती विनय से सवाल करता रहा। पुलिसकर्मी उसे कुर्सी पर बैठाते रहे लेकिन वह इधर-उधर चक्कर लगाता रहा।

निर्मल तिराहे तक दिखा संतोष

मोहल्ले वालों के अनुसार सुबह से ही संतोष नजर नहीं आ रहा था। खराद की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में संतोष सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से बाहर की ओर जाते दिखा। आसपास लगे सीसीटीवी में वह निर्मल तिराहे की ओर जाता नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से वह तनाव में दिख रहा था। कुछ ही लोगों से बातचीत करता था। कभी दुकान पर तो कभी बाहर चला जाता। कारखाने पर काम अधिक था। इसके बावजूद वह कम समय देता।

साल भर से पापा करते थे मम्मी की पिटाई

मंजू शर्मा की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे सहमे हुए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्चों ने पूछताछ में बताया कि साल भर से मम्मी की पापा पिटाई कर रहे थे। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उनके बीच तकरार होती थी। इससे उन लोगों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

बुधवार को आठ बजे के बीच तीनों बच्चे स्कूल चले गए। उनके स्कूल जाने के बाद मौका देख संतोष ने पीछे वाले कमरे में मंजू की गला रेतकर हत्या कर दी। ताकि बाहर किसी को वारदात का पता न चले। उसने साल भर पहले मकान के नीचे सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। ताकि आने-जाने वालों पर नजर रख सके। पड़ोसियों से भी संतोष अपनी पत्नी की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेता रहता था। फिलहाल, पुलिस आशनाई समेत अन्य बिंदुओं पर घटना की छानबीन कर रही है।

सहमे बच्चे नाना को देख फूट-फूटकर रोए

शहर के स्टेशन रोड पर रहने वाले संतोष शर्मा के बड़े बेटे अभय, आयुष व बेटी अनन्या स्कूल से घर पहुंचते ही मां का शव देख सहम गए। पहले छोटा बेटा आयुष अकेले था तो मां का शव देख बिलख पड़ा। भाई व बहन के पहुंचने पर उनसे लिपट गया।तीनों बच्चे सहमे रहे। शाम को कानपुर से नाना के पहुंचते ही तीनों बच्चे उनसे लिपट गए और फूट-फूटकर रोने लगे। तीनों बच्चों को पुलिस ने नाना के सुपुर्दगी में दिया गया। उन्होंने बच्चों को कटरामेदनीगंज अपने पैतृक घर भेजा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000