IAS अनुष्का शर्मा प्रतापगढ़ की नई संयुक्त मजिस्ट्रेट बनीं, IPS प्रशांत राज पहले से ही CO City के पद पर हैं, तैनात

  • दोनों युवा अधिकारियों का तालमेल, आधुनिक दृष्टिकोण और सेवा के प्रति तत्परता जिले की कार्यशैली को और पारदर्शी तथा प्रभावी बनाएगी।
  • प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अफसरों में भी उत्साह का माहौल है, क्योंकि दोनों ही अधिकारी अपनी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। 
आईएएस अनुष्का शर्मा को महाराष्ट्र कैडर से बदल कर यूपी कैडर में किया गया है, शामिल

 

प्रतापगढ़। IAS अनुष्का शर्मा प्रतापगढ़ की नई संयुक्त मजिस्ट्रेट बनीं, जबकि उनके पति IPS प्रशांत राज पहले से सीओ सिटी के पद पर तैनात हैं। दोनों 2023 बैच के अफसर हैं। आईएएस अनुष्का शर्मा को शासन ने प्रतापगढ़ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त कर दिया है। वह अभी तक वह प्रतीक्षारत थीं।

बताते चलें कि उनके पति आईपीएस प्रशांत राज प्रतापगढ़ में पूर्व से ही सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकार नगर के पद पर कार्यरत हैं। यह दंपति 2023 बैच के प्रतिभाशाली अधिकारी हैं। IAS अनुष्का शर्मा प्रशासनिक कार्यों एवं उनके पति प्रशांत राज पुलिसिंग कार्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी के साथ साझा करते हुए प्रतापगढ़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशांत राज ने दूरभाष पर बातचीत के दौरान बताया कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने गुरुवार को प्रतापगढ़ मुख्यालय पर आकर संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रतापगढ़ जिला एक युवा और प्रतिभाशाली IAS–IPS दंपति की संयुक्त सेवाओं का साक्षी बनने जा रहा है। वर्ष- 2023 बैच के दो प्रतिभाशाली अफसर IAS अनुष्का शर्मा और उनके पति IPS प्रशांत राज एक ही जिले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए अपनी सेवाएं देंगे।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार IAS अनुष्का शर्मा को प्रतापगढ़ का नया संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत हुई है। अनुष्का शर्मा पहले महाराष्ट्र कैडर से संबद्ध थीं, लेकिन विवाह के आधार पर उनका कैडर परिवर्तन कर उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर में शामिल किया गया है। अपनी तैनाती के बाद वे प्रतापगढ़ में राजस्व प्रशासन, जनसुनवाई और विकास कार्यों के पर्यवेक्षण जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वाह करेंगी।

दूसरी ओर, उनके पति IPS प्रशांत राज, जो 2023 बैच के ही अधिकारी हैं, पहले से प्रतापगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात हैं। वर्तमान में वे सीओ सिटी का दायित्व संभाल रहे हैं। प्रशांत राज टीम वर्क, तेज एक्शन और जमीनी समझ रखने वाले अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। जब से सीओ सिटी का कार्यभार संभाले तब से नगर क्षेत्र की सुरक्षा ब्यवस्था और चाक चौबंद हो गई। क्योंकि जब सीओ सिटी प्रशांत राज स्वयं सड़क पर पुलिस टीम के साथ मार्च करते हैं।

ऐसा करने से जनता में उसका सन्देश साफ जाता है कि नगर क्षेत्र की पुलिसिंग कितनी चुस्त व दुरुस्त है। IAS–IPS दंपति का एक ही जिले में तैनात होना प्रशासनिक दृष्टि से कई स्तरों पर लाभदायक माना जाता है। दोनों युवा अधिकारियों का तालमेल, आधुनिक दृष्टिकोण और सेवा के प्रति तत्परता जिले की कार्यशैली को और पारदर्शी तथा प्रभावी बनाएगी। एक आईएएस संयुक्त मजिस्ट्रेट तो दूसरा आईपीएस सीओ सिटी के पद पर रहते हुए प्रतापगढ़ में नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफलता अर्जित करेगा।

जिस तरह से तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने शिव नारायण वैश्य के स्थान पर आईपीएस प्रशांत राज को सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सिटी का कार्य भार दिया, ठीक वैसे ही जिलाधिकारी प्रतापगढ़ यदि आईएएस अनुष्का शर्मा को सदर एसडीएम का पद भर दे देते हैं तो सदर तहसील और सीओ सिटी क्षेत्र में आने वाले थाने की पुलिसिंग और वहाँ की कानून ब्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अफसरों में भी उत्साह का माहौल है, क्योंकि दोनों ही अधिकारी अपनी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। स्थानीय नागरिकों की भी उम्मीदें बढ़ी हैं। लोगों का कहना है कि नए संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में अनुष्का शर्मा की सक्रियता और सीओ सिटी प्रशांत राज की कठोर एवं तत्पर पुलिसिंग से प्रतापगढ़ में विकासगत गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000